हरियाणा

हरियाणा में हिस्ट्रीशीटर की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सत्य खबर, सोनीपत ।

सोनीपत में जेल से पैरोल पर आकर फरार हुए व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव गांव ललहेड़ी कलां में एक बंद मकान में पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर निशान मिला है, जिससे उसकी हत्या की आशंका भी जताई गई है। हालांकि पुलिस का मानना है कि मौत ठंड से हुई है। शव पर चोट के निशान नहीं मिले। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से ही होगा। पुलिस की छानबीन जारी है।

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान
Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान

पुलिस के SI सुखबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव ललहेड़ी कलां में एक मकान में व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गांव के ही देवराज के तौर पर हुई। वह 9 जनवरी से लापता था। परिजन के साथ पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। परिजनों का कहना है कि उसकी गर्दन पर निशान था।

बताया गया है कि देवराज आपराधिक प्रवृत्ति का था। उस हत्या, हत्या प्रयास समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में 11 केस दर्ज थे। गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में था। वह करीब 4 महीने पहले ही जेल से पैरोल पर आया था। वह इसके बाद से जेल में वापस नहीं गया था। अब 9 जनवरी के बाद से उसका कहीं भी अता पता नहीं था। उसका शव उसके घर के पास बंद पड़े मकान के कमरे से बरामद हुआ है।

Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज
Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज

Back to top button