हरियाणा

गणतंत्र को लठतंत्र ना बनाए सीएम केजरीवाल व भगवंत मान एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू करवाए

सत्य खबर, पानीपत ।
वीरवार को जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने SYL के पानी के लिए पानीपत में प्रेसवर्ता की। प्रेसवार्ता में नवीन जयहिंद ने SYL के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार की दोगली राजनीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा केजरीवाल व भगवंत मान जींद में 28 जनवरी को आएंगे तो SYL मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि दोनों मुख्यमंत्री सिर्फ एक बयान दें कि SYL नहर का निर्माण करवाएंगे–हरियाणा की प्यास बुझाएंगे व सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मानेंगे। तो हम दोनों मुख्यमंत्रियों को 1–1 लाख रुपए ईनाम देंगे।

हरियाणा के लोग गद्दार नही बल्कि खुद्दार है। वैसे भी पंजाब की जनता हरियाणा को पानी देना चाहती है लेकिन राजनीतिक दल इस पर सिर्फ राजनीति कर रहे है | हरियाणा के किसान दूध या दारू नही पानी मांग रहे है वो भी जो माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहा गया है|

बजरंगबली ने कहा या राम जी ने की हरियाणा को पानी नही मिलेगा। SYL का पानी हरियाणा का हक़ है कोई भीख नही। ये कुछ राजनीतिक लोग लोकतंत्र को लठतंत्र बना रहे है और SYL के मुद्दे को वोटतंत्र बना रहे है।

Haryana में युद्ध के हालात, ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर तगड़ी तैयारियां!
Haryana में युद्ध के हालात, ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर तगड़ी तैयारियां!

जयहिन्द ने कहा कि हरियाणा तो मुख्यमंत्री भगवंत मान की ससुराल है फिर भी यहां के लोगो के साथ इतना भेदभाव कर रहे है। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि हम अकेले 3 मुख्यमंत्रियों(हरियाणा,पंजाब,दिल्ली) से लड़ाई लड़ रहे है।

जयहिन्द ने कहा कि हरियाणा के 22 में से 17 जिलों में पानी की कमी है। सभी जिलों में लोग जहरीला पानी पी रहे है जिससे उनको अनेको बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है जैसे लोगो के समय से पहले बाल सफेद व गंजे हो जाते है। 80% हरियाणा के गाँवों में भूमिगत जलस्तर (चौवा) एक हजार फ़ीट निचे जा चुका है जिसके कारण किसानों को खेती व आम जनता को पानी की समस्या हो रही है। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि अगर SYL का पानी हरियाणा को मिले तो 40 लाख टन अनाज किसान हर साल उगाकर जनता का पेट भर सकते है। यह राजनीतिक लड़ाई नही बल्कि न्याययिक लड़ाई है। और जो नेता या अभिनेता हरियाणा के हक़ में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाने की आवाज नही उठा रहा( syl नहर निर्माण के बारे में नही कह रहा) सब गद्दार है।
नशे के खिलाफ कांवड़ यात्रा निकलने वाले केस में पानीपत कोर्ट में जयहिन्द की पेशी

प्रेसवार्ता से पहले नवीन जयहिन्द, नवीन मलिक,सोनू मलिक व जोगेंद्र धानक पानीपत कोर्ट पहुंचे जहाँ उनकी पांच साल पुराने केस को लेकर तारीख थी। जयहिन्द ने बताया कि पांच साल पहले हमने हरियाणा में तेजी से फैल रहे नशे के खिलाफ कांवड़ यात्रा निकाली थी। जिसे लेकर उनपर केस हुआ, जिसमे सरकार व प्रशासन की ओर से लगाये गए सभी आरोप गलत थे और यह पूरी तरह से झूठा केस था। इसमें एडवोकेट शोएब आलम व एडवोकेट देवेंद्र कुमार पंडित मौजूद रहे। वकील ने बताया कि आज कोर्ट में सरकार की तरफ से चलान पेश किया है, जो भी हमारे खिलाफ सरकार व प्रशासन द्वारा धाराएं लगाई गई है वे हमारे खिलाफ नही बनती और यह बात हम माननीय जज साहब के आगे जरूर रखेंगे। कोर्ट ने अगली तारीख 8 अप्रैल 2024 दी है।

Haryana News: हरियाणा में मिसाइल गिरने से दहशत, क्या यह पाकिस्तान का नया हमला था?
Haryana News: हरियाणा में मिसाइल गिरने से दहशत, क्या यह पाकिस्तान का नया हमला था?

Back to top button