गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी की 5 सालों में चल-अचल संपत्ति में इजाफा, एनुअल इनकम भी बढ़ी,10 करोड़ का ऋण भी है।
सत्य ख़बर,गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज :
अहीरवाल के दिग्गज नेता कहलाने वाले गुरुग्राम से सांसद BJP प्रत्याशी केंद्र सरकार में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनका नामांकन कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं गुरुग्राम पहुंचे। वहीं जहां प्रदेश प्रभारी विप्लव देव के भी पहुंचने की उम्मीद थी मगर वे किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए।
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव के समक्ष लघु सचिवालय स्थित कोर्ट रूम में जाकर अपना नामांकन पेश किया । जहां उनके साथ स्वयं मुख्यमंत्री नायब सैनी, ज़ाकिर हुसैन, मंत्री बनवारी लाल व अन्य रहे।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया है कि श्री सिंह की तरफ से नामांकन के वक्त दायर किए हलफनामे में उनकी चल-अचल संपत्ति में पिछले 5 सालों में करीब 16 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं उनकी सालाना कमाई में भी 23 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
उनके 5 साल पहले दिए हलनामे के मुताबिक, उनकी कुल चल-अचल संपति करीब 42 करोड़ रुपए थी, जो इस बार बढ़कर 58 करोड़ 5 लाख 92 हजार 921 रुपए हो गई है। उनकी सालाना इनकम 1 करोड़ 58 लाख 8 हजार 540 रुपए से बढ़कर 1 करोड़ 81 लाख 25 हजार 800 हो गई है।
वहीं उनके पास अभी भी सिर्फ दो ही कार है। उनके पास टोयटा कंपनी की 2015 मॉडल इनोवा और टोयटा की ही 2019 मॉडल कैमरी कार है। इन दोनों कारों की कीमत 60 लाख 7 हजार 53 रुपए बताई गई है।
वहीं उनकी पत्नी की सालाना इनकम 39 लाख 16 हजार 310 रुपए है। जबकि सिंह के पास 2 लाख 84 हजार 500 और पत्नी के पास 1 लाख 38 हजार 300 रुपए कैश है। उनके पास कोई गोल्ड नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास 43 लाख 59 हजार 600 कीमत की 700 ग्राम गोल्ड की ज्वैलरी है।
इसके अलावा 4 लाख 63 हजार 500 रुपए की डायमंड ज्वैलरी है। कुल ज्वैलरी की कीमत 48 लाख 23 हजार 500 रुपए है। र
उनके पास 7 करोड़ 46 लाख 41 हजार 875 रुपए कीमत की कृषि योग्य भूमि, 2 करोड़ 20 लाख 58 हजार रुपए कीमत की नॉन एग्रीकल्चर, 4 करोड़ 80 लाख रुपए कीमत की कर्मशियल और 34 करोड़ 85 लाख 99 हजार 875 रुपए की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी है।
उन्होंने पिछले पांच सालों में 7 करोड़ से ज्यादा का कर्ज बढ़ा है। उन पर फिलहाल 10 करोड़ 11 लाख 88 हजार रुपए का कर्ज है, जो पांच साल पहले सिर्फ 3 करोड़ रुपए था।
श्री सिंह के अलग-अलग बैंक खातों में 16 करोड़ 69 लाख 91 हजार 213 रुपए जमा है। 40 लाख 82 हजार 700 रुपए के शेयर और अन्य कंपनियों में हिस्सेदारी है। राव इंद्रजीत सिंह के पास 3 लाख 95 हजार 580 रुपए की इंश्योरेंस पॉलिसी भी है।
भाजपा प्रत्याशी की तरफ से 2019 में दायर किए हलफनामे के मुताबिक, उस समय भी वे हरियाणा में सबसे अमीर सांसदों में शामिल थे। उनके पास 3 लाख 88 हजार 3400 रुपए कैश था। उनकी पत्नी के पास 1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी थी, वे इनोवा, होंडा सिविक और टोयोटा कैमरी गाड़ी के मालिक हैं। 2019 में राव इंद्रजीत ने 1 करोड़ 58 लाख 8 हजार 540 इनकम टैक्स रिटर्न भरा था।
उनकी पत्नी ने 13 लाख 40 हजार 140 रुपए टैक्स भरा। 2019 में 40 लाख 82 हजार 700 के शेयर थे। पत्नी के पास 2 करोड़ 70 लाख 73 हजार 110 के शेयर थे। हलफनामे के मुताबिक पत्नी के पास 20 लाख 57 हजार 300 का गोल्ड था। 36 लाख 71 हजार 931 रुपए की ज्वेलरी थी।
इंद्रजीत के पास कुल 8 करोड़ 30 लाख 6 हजार 696 रुपए की संपत्ति थी, जबकि उनकी पत्नी के पास 2 करोड़ 93 लाख 24 हजार 67 रुपये की संपत्ति थी। कॉमर्शियल और एग्रीकल्चर लैंड 14 करोड़, 10 लाख 68 हजार की, जो रेवाड़ी व फिरोजपुर झिरका में है। इसके अलावा कॉमर्शियल बिल्डिंग, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली में है। शिमला और नैनीताल में फार्म हाउस हैं।