हरियाणा

गांव हथो मेें कार्यकत्ताओं को जन आर्र्शीवाद यात्रा के लिए भाजपा नेताओं ने दिया न्यौता

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

आगामी 5 सितंबर को भाजपा पार्टी की जन आर्शीवाद यात्रा गांव हथो से होकर निकलेगी। जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल कर रहे हैं। इसके लिए भाजपा नेताओं ने गांव हथो में पहुंचकर ग्रामीणों को न्यौता दिया और उनको जन आर्शीवाद यात्रा में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। ताकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विचारों को सुना जा सके। भाजपा नेता एवं रिटायर्ड एसपी बलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी एक ऐसी पार्टी हैं, जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती हैं। भाजपा की नीतियां जन हितैषी नीतियां हैं। यही कारण है कि प्रदेश के लोगों ने लोकसभा में 10 की 10 सीटें देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 75 सीटें जीतकर सरकार बनायेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी सबका साथ, सबका विकास करने में विश्वास रखती हैं। वहीं भाजपा नेता बलदेव बाल्मीकि ने कहा कि जन आर्शीवाद यात्रा में हजारों की संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपना समर्थन दें और गांव में विकास की गंगा बहायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार कम करने का काम भाजपा सरकार ने ही किया है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा पार्टी में आस्था जताई और उनको पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उझाना मंडल अध्यक्ष शीशपाल भाणा, बलदेव वाल्मीकि, कृष्ण कुमार, मुकेश शर्मा आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button