हरियाणा

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर 5 गारंटियों को हरियाणा में भी लागू किया जायेगा : भगवंत मान

सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। नारायणगढ़ की अनाज मंडी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी की जनसभा को सम्बोधित किया। नारायणगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान व अनुराग ढांडा तथा अन्य नेताओं का आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरपाल सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष गुरपाल सिंह ने कहा कि उपमंडल नारायणगढ़ हरियाणा व ज्वाईंट पंजाब की सबसे पुरानी तहसील है। उन्होंन कहा कि हलका वासियों की मांग है कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उपमंडल नारायणगढ़ को जिला का दर्जा दिया जाये तथा चण्डीगढ़ से यमुनानगर रेल लाईन निकाली जाये ताकि लोगों को सुविधा हो सके। भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की सोच का परिणाम है कि दिल्ली व पंजाब में आम जनता को शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं नि:शुल्क दी जा रही हैं और ईमानदारी से विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर जनता के लिए 5 गारंटियों को हरियाणा में भी लागू किया जायेगा। आम जनता को शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं नि:शुल्क दी जायेंगी व बेरोजगार युवाओं को मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जायेंगी। उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

 

 

 

Back to top button