ताजा समाचारहरियाणा

Gurgaon Wedding: हरियाणा में दुल्हे वालों की अजीबोगरीब डिमांड से शादी में मचा बवाल, बिना दुल्हन लौटी बारात

हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात लेकर घर वापिस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार बारात के लेट आने से नाराज लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और साथ ही शादी में हुए खर्च की रकम और दहेज में दिए सामान को भी वापस ले लिया।

लड़के वालों पर लड़की पक्ष ने दहेज मांगने का आरोप भी लगाया, जिसके चलते मैरिज पैलेस में ही 15 घंटे तक बारातियों को रोके रखा। मौके पर पुलिस पहुंची और आपसी रजामंदी से मामला सुलझाने को कहा। इसके बाद लोगों की पंचायत हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि लड़की पक्ष को 73 लाख रुपये का खर्च दिया जाएगा।

मौके पर ही दहेज में दी गई ब्रेजा कार और सारा सामान लौटा दिया गया। खेड़की दौला थाना पुलिस टीम के समक्ष दोनों पक्षों में लिखित समझौते के बाद बारात में आए लोगों को वापस भेजा गया।

जानें मामला

RVUNL JE Result 2025: RVUNL JE और जूनियर केमिस्ट परीक्षा परिणाम घोषित, चेक करें अपना स्कोर
RVUNL JE Result 2025: RVUNL JE और जूनियर केमिस्ट परीक्षा परिणाम घोषित, चेक करें अपना स्कोर

पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता भागरौला निवासी सेवाराम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी जुडोला गांव निवासी मोहित से हो रही थी। बारात रात दो बजे मैरिज पैलेस पहुंची। जब नीम चढ़ाई और वारफेर की रस्म के दौरान बारात खड़ी थी तो दूल्हे के चाचा ने औरतों को धक्का मारा और कहा कि एक करोड़ रुपये चाहिए, नहीं तो लड़के को वापस ले के जा रहा हूं।

गांव के सरपंच ने हाथ जोड़े और मौजिज लोगों ने कहा कि ऐसे मत करो। इतना कहते ही लड़के के भाई ने उनकी लड़की को लात मारी और मारपीट करके भाग गए। भागते हुए कुछ बारातियों ने हवाई फायर भी किए। लड़के के पिता, चाचा, भाई समेत सभी ने शराब भी पी रखी थी।

लड़का पक्ष को देने होंगे 73 लाख रुपये

लड़की वालों ने 23 फरवरी को दूल्हा पक्ष को ब्रेजा गाड़ी दी थी। लड़की के पिता आरोप है कि दूल्हे पक्ष के लोग एक करोड़ की डिमांड कर रहे थे, उसमें फॉर्च्यूनर कार और 51 लाख नकद थे। बाद में समझौते के अनुसार लड़का पक्ष 73 लाख रुपये लड़की पक्ष को देगा, लड़के पक्ष के पास मौके पर रकम नहीं होने से उन्हें एक प्लॉट, मकान का एग्रीमेंट भी करना पड़ा है।

BCCI Central Contract List: BCCI की नई केंद्रीय अनुबंध लिस्ट में बड़ा बदलाव, जितेश शर्मा समेत 9 खिलाड़ी बाहर
BCCI Central Contract List: BCCI की नई केंद्रीय अनुबंध लिस्ट में बड़ा बदलाव, जितेश शर्मा समेत 9 खिलाड़ी बाहर

यह रकम मनोज यादव निवासी साढ़राणा ने देने की जिम्मेवारी ली है। इसके एवज में लड़का पक्ष मनोज यादव को चार कनाल जमीन फाजिलपुर बादली व जुड़ोला स्थित 220 गज प्लॉट में दो मंजिला मकान का भी एग्रीमेंट कराया है।

Back to top button