सत्य खबर, फतेहाबाद, राजेश भाम्भू
रोहतक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद किसान संगठनों में जबरदस्त तनाव दिखाई दे रहा है| घटना से आक्रोशित फतेहाबाद के गांव समैन के किसान बीती रात से सड़कों पर उतर आए और नेशनल हाईवे 148 को जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए|
वहीं सर्व जाट खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबे सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। सरकार हिंसा कर किसानों के आंदोलन को खत्म करना चाहती है, मगर किसान शांतिपूर्वक अपने आंदोलन पर डटे हुए हैं, उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने मे लगे हैं| वहीं उन्होंने कहा कि रोहतक में जिस प्रकार से किसानों को पीटा गया, पुलिस ने लाठियां बरसाई, इन किसानों में उम्रदराज लोग भी शामिल थे। सरकार द्वारा अपनाया गया ये रास्ता सर्वथा निदंनीय है। किसान सरकार के इस रवैये को कभी सहन नहीं करेंगे।
सर्व जाट खाप नेता सूबे सिंह समैण यहीं नहीं रुके और किसान नेताओं पर हो रहे हमलों को लेकर देश के प्रति भड़काऊ बयान दे डाला…समैण ने कहा कि सरकार किसानों का भड़काने का काम कर रही है…औऱ जिस दिन किसान भड़क गया..उस दिन मुल्क के क्या हालात होंगे,ये कोई नहीं जानता |
यह भी पढ़े:- Farmers पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में HISAR का रामायण टल जाम, थमा वाहनों का चक्का
बता दें कि रोहतक में सीएम मनोहर लाल को सांसद अरविंद शर्मा के पिता के निधन होने पर उनकी सत्रहवीं पर शोक जताने के लिए आना था। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरना था। मगर यहां ओबरा गांव के किसान विरोध करने के लिए पहुंच गए। आंदोलनकारी उग्र हुए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसके विरोध में किसानों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया| वहीं सूबे सिंह समैण द्वारा दिए भड़काऊ बयान पर आपकी क्या राय है| हमें कमैंट बॉक्श में जरुर बताएं|
Aluminium scrap material testing Aluminium scrap industry collaboration Scrap metal reusing