हरियाणा

हरियाणा पुलिस के चौकी प्रभारी के साथ महिला ने की हाथपाई अपने कपड़े भी फाड़े

सत्य खबर, हिसार ।

हिसार के गांव भाटला में एक शिकायत की छानबीन के लिए पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी पर महिलाओं ने हमला कर दिया। चौकी प्रभारी गली में पहुंच कर मौका देख रहा था, इसी दौरान एक महिला उससे भिड़ गई। दोनों में हाथापाई भी हुई। आरोप है कि इस दौरान वहां खड़े युवकों ने गाली गलौज किया। उसके हाथ पर किसी नुकीली चीज से भी वार किया गया। पुलिस कर्मी पर हमले की एक 30 सेकेंड की वीडियो भी सामने आयी है।

हरियाणा पुलिस में तैनात ASI महेंद्र सिंह (55) ने बताया कि वह थाना सदर हांसी के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी भाटला में प्रभारी तैनात है। 8 अप्रैल को सोनू नाम के युवक की शिकायत पर वह जांच करने के लिए भाटला गांव गया था। उसके साथ एसपीओ अजमेर, होमगार्ड संदीप व अशोक और गाड़ी ड्राइवर ईएचसी वीरेंद्र भी थे। वे भाटला में घटना स्थल पर पहुंचे तो गली में एक महिला गुस्से मे भरकर उनको गालियां देते हुए आई।

गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी
गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी

ASI महेंद्र के अनुसार महिला ने उनके साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। उनके साथ बदतमीजी करते हुए वर्दी फाड़ने की कोशिश की। उसके बाद महिला ने अपना कमीज फाड़ते हुए बदतमीजी की। उसके साथ गली में खड़ी 7-8 महिलाएं व लड़कों ने भी उनको गालियां दी। उनको धमकी देते हुए कहा कि आज तो यह पुलिस वाले बच गए, आइंदा गांव में यह पुलिस वाले नहीं घुसने चाहिए। वे उनकी वर्दी उतरवाने की धमकी भी देने लगे।

चौकी प्रभारी के अनुसार मौके पर मौजूद महिलाओं व युवकों ने पुलिस कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि वे महिला पुलिस कर्मचारियों की वीडियो बनाकर उसको वायरल कर देंगे। वहां पर खड़ी महिलाओं व लड़कों द्वारा उसके हाथों पर किसी नुकीली चीज से वार किया गया। उसके साथी कर्मचारी के साथ भी हाथापाई की गई।

उसने बताया कि झगड़ा करने वाली महिला को अन्य महिलाएं केला नाम से पुकार रही थी। इस दौरान उसने और उसके साथी कर्मचारियों द्वारा बड़ी मुश्किल से अपना बचाव किया गया। उसके हाथों में लगी चोट के इलाज के लिए उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में जाना पड़ा।

Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे
Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे

उसने बताया कि भाटला निवासी महिला केला, 7/8 अन्य महिलाओं- लड़कों द्वारा उसके व उसके कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की, चोटें मारी व सरकारी कार्य मे बाधा डाली है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाटला चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह के साथ हाथापाई का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक महिला गली में पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई करते हुए दिख रही हैं। वीडियो 30 सेकेंड की है। वीडियो में एक महिला बाद में दिखाई देती है। वही एक- दो लोग गली में दिख रहे हैं। पुलिस कर्मी भी घटनास्थल का वीडियो बना रहा है। दूसरी तरफ से भी वीडियो बनाया जा रहा है। इस दौरान वीडियो में महिला की नग्न छाती भी दिखती है।

Back to top button