Aam Aadmi Party’s fight against corruption and corrupt system: Dr. Sushil Gupta
सत्य खबर, महम
दिल्ली के लोगों ने हमें एक मौका दिया और इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस को भूल गए। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को एक मौका दिया और फिर बीजेपी और को कांग्रेस को भूल गए। इस बार हरियाणा भी आम आदमी पार्टी को मौका देगा।
ये बात दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कही। वे महम के गांव अजायब में रविवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन आप नेता विकास नेहरा ने किया। दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर सोनिया गांधी के बेटे को अमीर बनाना है तो कांग्रेस को वोट कर लेना, अगर अमित शाह के बेटे को अमीर बनाना है तो बीजेपी को वोट कर देना, उन्होंने कहा अगर देवीलाल और भजनलाल के बेटों और पोते को बड़ा आदमी बनाना है।Aam Aadmi Party’s fight against corruption and corrupt system: Dr. Sushil Gupta
तो इनको वोट दे देना, लेकिन अगर अपने बेटे और बेटियों को अमीर बनाना है तो अरविंद केजरीवाल को और आम आदमी पार्टी को वोट दे देना। उन्होंने कहा कि गांव में आप खुद ही देख लो, जिन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाया, अच्छी शिक्षा दी। वो अमीर हो गए। आम आदमी पार्टी बच्चों के हाथों में कलम और किताब देने की बात करती है।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 2015 से दिल्ली के स्कूलों की टेंट वाला स्कूल, खड्डे वाला स्कूल, गड्ढे वाला स्कूल के नाम से जाने जाते थे। सरकारी स्कूलों के बच्चों को सड़कों पर घूमते देख बोलते थे कि आसपास जरूर कोई स्कूल होगा। वहीं प्राइवेट स्कूलों का काम होता था, साल के शुरू में लूटते थे, फिर हर महीने लूटते थे। गलती से प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिलवा दिया तो लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
अरविंद केजरीवाल और हम सबने मेहनत करी और उनके विजन में काम किया 5 साल के अंदर दिल्ली के सरकारी स्कूलों का डंका पूरे देश में बजने लगा। जिन सरकारी स्कूलों में बच्चे मुश्किल से पास होते थे, रगड़ रगड़ के पास होते थे। अब दिल्ली के स्कूलों से पूरे देश के टॉपर्स निकल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यहां से टीम बनाओ और माताओं बहनों और गांव के लोगों को दिल्ली के स्कूल दिखाने के लिए भेजो। यहां आसपास के प्राइवेट स्कूल भी इतने अच्छे नहीं होंगे, जितने दिल्ली के सरकारी स्कूल हैं।Aam Aadmi Party’s fight against corruption and corrupt system: Dr. Sushil Gupta
उन्होंने बताया जब हमने 2015 में काम करना शुरू किया लोग कहते थे ये स्कूल, अस्पताल ठीक करने की बात कौन नेता करता है। सड़क बनवाइए, पुल बनवाइए उसको लोग देखते हैं। हमने कहा स्कूल, अस्पताल भी ठीक करेंगे, सड़क भी बनवाएंगे।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जिनके बच्चे पढ़ते हैं वो ईश्वर को धन्यवाद देते हैं कि हमारे बच्चे का भविष्य तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब काम करना शुरू किया तो लोग कहते थे प्राइवेट स्कूल देश की किस्मत हैं, ये बिजली सस्ती करने का नाम मत लेना, बिजली सस्ती नहीं होगी। अरविंद केजरीवाल नाम है उनका। जिस चीज को कांग्रेस-बीजेपी के लोग कहते हैं नहीं कर सकते, हो नहीं सकता। जो हो नहीं सकता वही तो अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए किया है, और दिल्ली में हमने किया है।
उन्होंने कहा कि केवल स्कूल नहीं दुनिया के सबसे बेहतरीन स्कूल बनाए, वहीं केवल अस्पताल नहीं, दुनिया के सबसे बेहतरीन अस्पताल बनाए। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के लोग पूरे देश में ऐसे हैं जो बोलते हैं कि हमें प्राइवेट अस्पताल और स्कूलों की जरूरत नहीं है। सरकारी अस्पताल और स्कूल काफी हैं।
एक लाख का बीमारी का खर्चा हो या एक करोड़ का खर्चा हो। दिल्ली के सरकार आम जनता का खर्च उठाती है। इसके साथ एसी चलाओ या पंखा चलाओ। सारा खर्च आम आदमी पार्टी की सरकार उठाती है।Aam Aadmi Party’s fight against corruption and corrupt system: Dr. Sushil Gupta
भारतीय जनता पार्टी का एक नेता नहीं बोलता स्कूल बनाना है
मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज तक आपने पूरे देश में किसी बीजेपी के नेता को स्कूल बनाने की बात करते सुना है। कोई बीजेपी का नेता ये बोलता है कि आपके बच्चे पढ़ाएंगे। इनकी सिर्फ गुंडागर्दी करनी आती है, जुमलेबाजी आती है। इनको बाहर का रास्ता दिखाना है।
गुजरात में बदलाव की लहर चल रही है
मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात में बदलाव की लहर चल रही है। पूरे गुजरात के लोग कसम खा खा कर कह रहे हैं कि 27 साल हो गए बीजेपी को राज करते हुए, इस बार परिवर्तन करना है। अपने बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनवाएंगे, अपने परिवार के लोगों के लिए अच्छे अस्पताल बनवाएंगे।
पूरे हिंदुस्तान में मनीष सिसोदिया के नाम का डंका : अनुराग ढांडा
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे से राज्य दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नाम का डंका पूरे हिंदुस्तान में ही नहीं, पूरे विश्व में बज रहा है। उन्होंने कहा कि इन्होंने दिल्ली के स्कूल विश्वस्तरीय करने का काम किया है। दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर कहते हैं कि फिजिक्स का टीचर मैथ्स पढ़ा लेगा और एसएस का टीचर इंग्लिश पढ़ा लेगा।
ये इस प्रदेश का दुर्भाग्य है कि इस प्रदेश का मुख्यमंत्री टीचर और अध्यापक के फ़र्क को भी नहीं समझता। ये सरकार किसानों और मजदूरों के बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है। उन्होंने कहा हर मां ये सपना लेके सोती है कि उनके बच्चा अपने पिता से भी ज्यादा ऊंचा नाम होगा। उन्होंने कहा कि हर मां ये सोचती है कि उनका बच्चा नाम कमाए। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति सबसे पहले इस विचार धारा से जुड़ेगी।
Also read:
*सीएम शिंदे को दी गई फोन पर जान से मारने की धमकी, जानिए किसने दी*
उन्होंने कहा कि गांव के लोगों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और ये खट्टर सरकार सरकारी स्कूलों को बंद करने का काम करती है। अब अपने बच्चों का बेहतर भविष्य के लिए आपको सोचना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली फ्री देते हैं, अस्पतालों में इलाज फ्री है। पानी का कोई खर्च नहीं होता। मातृ शक्ति का बसों में किराया नहीं लगता। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को फ्री में शिक्षा देने का काम करते हैं। एक भी पैसे का कर्ज नहीं है। वहीं हरियाणा पर तीन लाख करोड़ का कर्ज है।
आम आदमी पार्टी के प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ईमानदार काम के बलबूते दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों से नौकरी लेने वाले नहीं देने वाले बच्चे निकल रहे हैं।Aam Aadmi Party’s fight against corruption and corrupt system: Dr. Sushil Gupta
आम आदमी पार्टी की लड़ाई इस देश की भ्रष्टाचारी व्यवस्था को बदलने की है। इस भ्रष्टाचार के कारण न अच्छे स्कूल बनते है, न अस्पताल बनते हैं। न मजदूर और किसानों की आय बढ़ती है।
न महिलाओं की बराबरी का सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि ये अरविंद केजरीवाल के ईमानदार नेतृत्व में संभव हो पाया है कि बच्चों को फ्री शिक्षा भी मिल रही है। अस्पतालों में फ्री इलाज भी मिल रहा है। वहीं किसानों और मजदूरों को आय भी अच्छी मिल रही है। महिलाओं को सम्मान के साथ बराबरी का हक भी मिल रहा है। अब हरियाणा में बदलाव की लहर चल रही है।
हरियाणा के बच्चों के भविष्य के लिए, विकास के लिए आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। इस मौके पर यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष अरुण हुड्डा, जोन अध्यक्ष अश्विनी देशवाल, जिला अध्यक्ष महाराज सिंह, राहुल नैन, आशीष नैन, सुनील हुड्डा, पोनी हुड्डा, सनी धतरवाल, अभिषेक शर्मा, सोनू और डॉक्टर मनजीत नेहरा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Aluminium scrap market analysis Scrap aluminium impact assessment Metal scrap market research