सत्य खबर, हिसार.AAP Publicity Chairman Dr. Ashok Tanwar on BJP Today in Hisar.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने रविवार को नारनौंद में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह की सिरसा रैली से पहले आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके साथ किसान नेताओं को भी नजरबंद किया जा रहा है। ये खट्टर सरकार का डर दिखा रहा है। सिरसा में भाजपा की रैली फ्लॉप न हो इसलिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और किसान, मजदूरों को नजरबंद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार कितनी भी तानाशाही दिखा ले, आम जनता की आवाज नहीं दबा सकती आज खट्टर सरकार से किसान, मजदूर, महिला और युवा हर वर्ग परेशान है। हर वर्ग त्रस्त और प्रताड़ित है। चाहे गिरफ्तार करें, या नजरबंद करें, जनता के सवालों के जवाब तो खट्टर सरकार को देने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा के किसान, नौजवान, पहलवान, माताएं और बहनें किसी न किसी मुद्दे को लेकर सड़कों पर हैं। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए खट्टर सरकार कानून का दुरुपयोग कर रही है।
Also Read:दिल्ली : दो हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार, किया ये खुलासा
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में जिला स्तर का संगठन का ऐलान कर चुकी है। कुछ दिनों में ब्लॉक और गांव स्तर के संगठन का ऐलान किया जाएगा। प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी से लगातार जुड़ रही है और आम आदमी पार्टी का प्रत्येक सदस्य जमीनी स्तर पर सक्रिय है।
उन्होंने कहा कि 2024 में आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़ेगी। किसान, मजदूर और आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी चुनाव के मैदान में उतरेगी। हर वर्ग को आम आदमी पार्टी की नीतियों से जोड़ने का काम करेंगे। 2024 में प्रदेश की जनता बीजेपी-जेजेपी को सबक सिखाते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण दलबीर किरमारा, देवेंद्र ढांडा, कुलबीर लोहान, सुभाष लोहान, अजीत सिंह, मुकेश लोहान और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।AAP Publicity Chairman Dr. Ashok Tanwar on BJP Today in Hisar.
Also Read: मणिपुर में दंगाइयों ने 400-500 राउंड गोलियां, विपक्ष की PM मोदी से दखल की अपील