सत्य खबर । चंडीगढ़
प्रदेश में नवंबर में कोरोना से रिकॉर्ड 67 हजार लोग संक्रमित हुए। एक दिन सबसे ज्यादा 3 हजार से ज्यादा नए मरीजों मिलने का रिकॉर्ड भी 20 नवंबर को बना। लेकिन आखिरी सप्ताह से शुरू हुआ मरीजों के घटने का क्रम अब तक जारी है। दो सप्ताह में सक्रिय मरीजों की संख्या 40% कम हुई है। 24 नवंबर को इनकी संख्या 21,366 थी, जो अब 12,808 रह गई है।
सितंबर में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 22 हजार तक पहुंचने के बाद अक्टूबर में 10 हजार से नीचे आ गया था। नवंबर में त्योहारी सीजन होने से तीन सप्ताह तक संक्रमण ज्यादा फैल गया। सोमवार को 1451 नए संक्रमित मिले। 2140 ठीक हुए हैं। अब तक कुल 2,45,980 संक्रमितों में से 2,30,551 ठीक हो चुके हैं।
कोरोना महामारी और किसान आंदोलन के चलते सोनिया गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का लिया निर्णय
रिकवरी दर 93.72 पर पहुंच गई। सक्रिय मरीजों में 331 की हालत गंभीर है। इनमें 43 को वेंटिलेटर व 288 ऑक्सीजन के सहारे हैं। कोरोना जांच फिर से घट गई हैं। रविवार को 37539 लोगों के टेस्ट हुए थे। सोमवार को सिर्फ 24151 लोगों के सैंपल लिए गए। यानी एक दिन में ही 13388 (35.6 फीसदी) जांच घट गईं।
सोमवार को 25 मौतें हुईं। यानी हर घंटे औसतन एक मरीज ने दम तोड़ा। हिसार में सर्वाधिक 5, फरीदाबाद, रेवाड़ी में 3-3, झज्जर, गुड़गांव, पंचकूला में 2-2, अम्बाला, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, नूंह, जींद में 1-1 मौत हुई है।
Aluminum scrap salvage yards Environmental aluminium disposal Scrap metal handling equipment