सत्य खबर
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। देश में कृषि बिलों और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। बता दें कि पिछले काफी दिनों से देश में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज ‘भारत बंद’ बुलाया है। यह देशव्यापी बंद आज सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बज तक रहेगा। किसानों के इस बंद को कांग्रेस सहित कई राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी मिला है।
https://sat.magzian.com/farmer-uproot-cm-program-taint/
9 दिसंबर 1946 में हुआ जन्म
सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर वर्ष 1946 में इटली में हुआ। कांग्रेस पार्टी में उनकी अहम भूमिका है। वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं। कांग्रेस के इतिहास में अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल सबसे लंबा रहा है। यही नहीं उन्होंने फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कई बार जगह बनाई है। यूपी के रायबरेली से वह सासंद हैं।
Sustainable aluminum scrap recycling Environmental aluminium disposal Scrap metal business development