सत्य खबर,चंडीगढ़, सतीश भारद्वाज:
Haryana’s newly appointed state president Naib Saini said that it is possible for even the smallest worker to become state president only in BJP.
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि छोटे से छोटे कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना भाजपा में ही संभव है, इसके लिए सदा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से बहुत-बहुत आभारी रहूंगा। सैनी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है और भरोसा जताया है उस पर सदा खरा उतरने का प्रयास करूंगा और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन का और अधिक विस्तार करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार चंडीगढ़ में विधायक दल कार्यालय फ्लैट नंबर-51 में पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सर्वप्रथम कार्यालय पहुंचकर भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इससे पहले नायब सिंह सैनी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पहली बार सीएम आवास सन्त कबीर कुटीर भी पहुंचे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आशीर्वाद लिया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा संगठन पन्ना प्रमुख तक मजबूती के साथ काम रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने संगठन को नीचे तक मजबूत करने का काम किया है। धनखड़ और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से इसे और गति देते हुए मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महिला, किसान, व्यापारी तथा गांव व शहर के लिए योजनाएं बनाकर इन साढ़े 9 सालों में देश को बदलने का काम किया है। इसी कड़ी में हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें जमीन पर उतारने का काम हमारे लाखों कार्यकर्ता एकजुट होकर कर रहे हैं।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें इसमें हमारे कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाते हुए दस की दस सीटें जीतकर पीएम मोदी की झोली में डालने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं के दम पर ही हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। प्रदेश में चल रहे जनसंवाद कार्यक्रम पर बोलते हुए सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री, हमारे सांसद, विधायक और मंत्री जनसंवाद के जरिए लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहे हैं। जितनी भी केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं हैं इनसे अगर कोई व्यक्ति छूट गया है तो पार्टी के कार्यकर्ता उस व्यक्ति का सहयोगी बनकर सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किए।
also read: विदेश के इस चर्च पर 20 हजार लड़कियों ने लगाए गंभीर आरोप
इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल, मंत्री कमलेश ढांडा, प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, कुरूक्षेत्र जिला अध्यक्ष रवि बतान, बंतो कटारिया, चेयरमैन कृष्ण लांबा आदि प्रमुख नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Haryana’s newly appointed state president Naib Saini said that it is possible for even the smallest worker to become state president only in BJP.