सत्य खबर, नई दिल्ली ।Amarnath Yatra suspended again.
जम्मू कश्मीर में बिगड़े मौसम के चलते शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। आधारी शिविर बालटाल और पहलगाम दोनों रूटों पर यात्रियों को आगे बढ़ने से रोका गया है। वहीं, बम-बम भोले के जयघोष से लखनपुर से लेकर कश्मीर तक माहौल शिवमय बना हुआ है। अमरनाथ यात्रा के लिए देश दुनिया से रोजाना हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। इस बीच वीरवार को 17202 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 84,768 श्रद्धालु दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

Also Read:राहुल गांधी को लेकर गुजरात हाई कोर्ट…..
मौसम ठीक होते ही एक बार फिर यात्रा को शुरू किया जाएगा। यात्रा शुरू होने पर अगले दो से तीन दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख के पार जा सकता है। श्रद्धालुओं के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तत्काल पंजीकरण पाने के लिए वे जम्मू रेलवे स्टेशन, सरस्वती धाम में तड़के ही टोकन लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
यात्री बड़ी संख्या में सड़कों पर ही अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई देते हैं। यही हाल स्टेशन के पास वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और शालामार स्थित महाजन सभा में तत्काल पंजीकरण के लिए देखने को मिल रहा है। यात्रा से स्थानीय बाजारों में रौनक बढ़ी है। खासतौर पर श्री रघुनाथ मंदिर और आसपास के तीर्थ स्थलों पर भी श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिले हैं।Amarnath Yatra suspended again.