सत्य खबर, चंडीगढ़ ।Kuldeep Bishnoi is now a roadblock in the way of MP Brijendra Singh.
भाजपा नेता एवं पूर्व सासंद कुलदीप बिश्नोई हिसार में दो दिवसीय दौरे पर आए हुए है। कुलदीप ने अगला चुनाव हिसार लोकसभा क्षेत्र से लड़ने की इच्छा जताई है। ऐसे में कुलदीप की दावेदारी ने मौजूदा सांसद बृजेंद्र सिंह के सामने चुनौतियां खड़ी कर दी है। अभी तक हिसार संसदीय सीट से मौजूदा सांसद बृजेंद्र सिंह के अतिरिक्त किसी ने दावेदारी नहीं जताई थी।
यहां से बिश्नोई की टिकट की दावेदारी इस लिहाज से भी चर्चा में है कि सांसद बृजेंद्र सिंह के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह लगातार सरकार को घेरते रहते हैं। वे जजपा से गठबंधन और सरकार के कामकाज को लेकर सार्वजनिक मंचों से सरकार को खामियां गिनाकर नसीहत देते रहते हैं।
दुष्यंत और भव्य हारे थे
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस की टिकट पर पहला चुनाव लड़ रहे भव्य बिश्नोई को हराया था। बृजेंद्र सिंह ने हिसार की बजाय किसी ओर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की संभावनाओं को पहले ही खारिज कर दिया है।
Also Read:चर्चाओं की रानी दिल्ली मेट्रो फिर चर्चा में
2011 में हिसार लोकसभा उप चुनाव जीते थे कुलदीप
कुलदीप हिसार लोकसभा सीट पर अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की देहांत के बाद चुनाव लड़े थे। यह उप चुनाव 2011 में हुआ था। उस समय हजकां की टिकट पर कुलदीप ने इनेलो के अजय चौटाला और कांग्रेस के जयप्रकाश को हराया था। 2014 में कुलदीप बिश्नोई भाजपा- हजकां गठबंधन के तहत मौजूदा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से लोकसभा चुनाव हारे थे। जबकि 2004 में कुलदीप बिश्नोई ने भिवानी लोकसभा क्षेत्र से अजय चौटाला और पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के बेटे सुरेंद्र सिंह को हराया था। 2019 से भाजपा की टिकट पर बृजेंद्र सिंह सांसद बने हैं।
राजस्थान को दूसरा घर मानता हूं
कुलदीप बिश्रोई ने राजस्थान से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि राजस्थान में मैं कोई संभावनाएं तलाश नहीं रहा। कभी हमारा जो वोट कांग्रेस का था, अब उसे भाजपा के साथ जोड़ने का प्रयास कर रहा हूं। मेरी इच्छा हिसार से ही लोकसभा चुनाव लड़ने की है। बाकी पार्टी जो भी आदेश करेंगे वो मान्य है। निसंदेह राजस्थान से हमें खूब प्यार मिल रहा है। राजस्थान को हम अपना दूसरा घर मानते हैं।Kuldeep Bishnoi is now a roadblock in the way of MP Brijendra Singh
Also Read:राहुल गांधी को लेकर गुजरात हाई कोर्ट…..