Bhavya Bishnoi will take oath as MLA
सत्यखबर, चंडीगढ़
हरियाणा की आदमपुर सीट से उपचुनाव में जीते भव्य बिश्नोई आज विधायक की शपथ लेंगे। भव्य पूर्व CM चौधरी भज
नलाल के पोते हैं। उनके पिता कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। हालांकि राजनीतिक तौर पर देखें तो विधानसभा में दलगत स्थिति के लिहाज से भाजपा को इस जीत का ज्यादा फायदा नहीं मिल पा रहा है।
हरियाणा में सरकार चलाने के लिए जननायक जनता पार्टी का सहारा लेने की उनकी मजबूरी बनी रहेगी। इतना जरूर है कि भव्य के जीतने के बाद विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक हो गए हैं। लेकिन बावजूद इसके BJP के लिए JJP का साथ जरूरी है
क्योंकि हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 46 का है। ऐसे में भाजपा को अकेले दम पर सरकार के लिए इतनी सीटें चाहिए। हालांकि भव्य के जीतने के बाद भी भाजपा 41 पर ही सिमटी है। ऐसे में सरकार के बहुमत के लिए जजपा के 10 विधायक उनके लिए जरूरी हैं।Bhavya Bishnoi will take oath as MLA
बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनी थी। BJP को 40 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस के 30 विधायक विधानसभा में हैं। JJP के पास 10 विधायक हैं। बची 9 सीटों में से इनेलो के पास एक, गोपाल कांडा की एचएलपी का एक और 7 सीटों पर निर्दलीय विधायक हैं
Also check these news links:
16 नवंबर का राशिफल: इन राशि वालों के जीवन में आएगा उतार-चढ़ाव
सड़कों के लिए हरियाणा के हर एमएलए को मिलेंगे इतने करोड रुपए
मां बनने के बाद अस्पताल से घर पहुंची बिपाशा बसु,जानिए कौन था साथ
भाजपा और जजपा गठबंधन को तोड़ने पर विरोधी दलों ही नहीं कुछ निर्दलीय विधायकों की भी नजर बनी हुई है। आदमपुर उपचुनाव से पहले भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब देव यहां आए थे। तब उनसे कुछ निर्दलीय विधायकों ने मुलाकात की। तब चर्चा हुई कि निर्दलीय विधायकों ने BJP को समर्थन देने का भरोसा देकर उन्हें गठबंधन तोड़ने की सलाह दी। हालांकि उसके बाद इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई।
हरियाणा में BJP और जजपा के रिश्तों में कई बार खटास नजर आई। हाल ही में आदमपुर उपचुनाव को लेकर उनके रिश्ते तल्ख रहे। आदमपुर में भव्य और कुलदीप बिश्नोई के प्रचार पोस्टरों से दुष्यंत चौटाला गायब रहे। इससे नाराज जजपा नेता वहां प्रचार करने नहीं गए। हालांकि अंतिम दिन CM मनोहर लाल पहुंचे तो डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को भी पहुंचना पड़ा। कुछ दिन पहले CM मनोहर लाल ने दिल्ली में सरकार के कामकाज पर प्रेस कान्फ्रेंस की लेकिन उसमें दुष्यंत नजर नहीं आए। कुछ दिन पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम से जजपा दूर रही।
आदमपुर उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई के पोस्टर बैनर पर JJP नेताओं के फोटो न होने पर दिग्विजय चौटाला ने कहा था कि इसे देख मुझे हैरानी होती है। हम राज्य में BJP के साथ गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। BJP की सीनियर लीडरशिप हमेशा बोलती रहती है कि हमें गठबंधन को और आगे बढ़ाना है। ऐसा उप चुनाव हो और उसके बाद भी JJP के किसी वरिष्ठ नेता की फ़ोटो न हो, यह रवैया काफी चौंकाने वाला है।Bhavya Bishnoi will take oath as MLA
आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव के बीच हरियाणा BJP ने 2024 विधानसभा इलेक्शन पर फोकस शुरू कर दिया है। पार्टी की सोशल मीडिया विंग के द्वारा जारी किए गए कैंपनिंग पोस्टरों में CM मनोहर लाल खट्टर को चेहरा बनाया गया है
Scrap aluminium emissions reduction Scrap aluminium forecasting Scrap metal processing and recycling