हरियाणा

चुनाव परिणाम से पहले राजस्थान में भूपेंद्र हुड्डा को बनाया गया ऑब्जर्वर

सत्य खबर, रोहतक

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को कांग्रेस ने नई जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राजस्थान में ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में उन्हें ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया था। हिमाचल प्रदेश में उन्होंने सरकार बनाने में सुखविंदर सिंह सुक्खू और पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह में तालमेल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्हीं के प्रयास से हिमाचल प्रदेश में सीएम को लेकर प्रतिभा सिंह और सुक्खू के बीच चल रही तनातनी को केंद्रीय नेतृत्व समाप्त कर पाया था।

also read: हरियाणा में अब ऐसे जुड़ेगा कटा हुआ बिजली कनेक्शन

राजस्थान में भी हिमाचल जैसे हालात

राजस्थान में भी सीएम पद को लेकर हिमाचल प्रदेश जैसे ही हालात बने हुए हैं। वहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट में लगातार इसको लेकर खींचतान चल रही है, ऐसे में उन्हें दोनों के बीच तालमेल बैठाने की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनिया गांधी के साथ ही राहुल और प्रियंका के काफी करीबी माने जाते हैं। हरियाणा में भी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें फ्री हैंड किया हुआ है।

यहां देखिए ऑर्डर…

Back to top button