सत्यखबर, पिल्लूखेड़ा (संजय जिन्दल) – भारतीय जनता पार्टी ने अपने चार साल के शासन के दौरान विकास के नाम पर जिला जींद में एक ईंट भी नहीं लगाई है और ना ही भाजपा ने कोई ऐसा कार्य किया है, जो गिना जा सके। इसलिए भाजपा के लोगों का जींद में आने का कोई अधिकार नहीं है। यह बात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजेंद्र ढाठरथ ने एक वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बार-बार जींद में मेडिकल कालेज की रट लगाई, मगर कालेज के नाम पर आज तक एक ईंट भी लगी है। भाजपा द्वारा बार-बार झूठ बोलकर जींद की जनता से मजाक किया जा रहा है।
ढाठरथ ने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में लगातार बलात्कार, हत्याएं व लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं, प्रदेश का हर वर्ग धरनों पर हैं। जिससे भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फैल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोनी बाबा बने हुए है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारी बेलगाम हुए हैं। प्रदेश के युवा वर्ग हाथों में डिग्रियां लेकर सड़कों पर बेरोजगार धक्के खा रहे हैं। भाजपा सरकार ने अपने शासन के दौरान एक भी वादा पूरा नहीं किया। जिनके दम पर भाजपा सत्ता में आई थी। ढाठरथ ने बताया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा की जारी जनक्रांति यात्रा में बेहिसाब जनसैलाब उमड़ रहा है।
जिसको देखकर भाजपा व इनैलो के पसीने छूट रहे हैं। उन्होंने बताया कि 9 सितम्बर को पेहवा में जनक्रांति यात्रा होने जा रही है। जिसके लिए जींद में एक मीटिंग आयोजित की जाएगी। इस मीटिंग को गोहाना के विधायक जगबीर मलिक, बरोदा के विधायक कृष्ण हुड्डा व महम के विधायक आनंद सिंह डांगी सम्बोधित करेगें और जनक्रांति यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे।
Scrap metal salvage services Ferrous material integrity Iron dump
Ferrous metal market analysis, Iron waste reprocessing, Scrap metal reclaiming solutions
Copper logistics Copper scrap export and trade Metal waste recycling center
Copper cable recycling industry, Scrap metal environmental impact, Copper scrap classification