सत्य खबर, गुरुग्राम सतीश भारद्वाज:BJP expansionists are also making people aware to get new votes: Sarpanch Sundar Lal Yadav
मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत अल्पकालीन विस्तारक सरपंच सुंदर लाल यादव ने धारूहेडा मंडल के बूथ नंबर-81 पर बेस्टेक पार्क व्यू सोसायटी की आरडब्ल्यूए की उप-प्रधान सरला यादव व उनकी पूरी टीम के साथ बैठक की। इस दौरान साथी विस्तारक लक्ष्मण यादव, दयाराम आदि मौजूद रहे।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर कैसे मजबूत करना है। इसमें शहर के लोगों की कैसे भागीदारी बढ़े, इन सभी विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही नये वोट बनवाने के लिए आरडब्ल्यूए की उप-प्रधान सरला यादव ने भरोसा दिलाया कि उनकी सोसायटी अपने यहां सभी का वोट बनवाने का कार्य करेगी। सरपंच सुंदर लाल यादव ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा, पौधारोपण, सफाई अभियान, मेडिकल शिविर आदि पर चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं में मंडल के अध्यक्ष मनोज सैनी, उपाध्यक्ष धर्मवीर, जिला सोशल मीडिया सहप्रमुख सावन सैनी, रामपाल यादव, बेस्टटेक पार्क व्यू सोसायटी से हरीश शर्मा महासचिव, खजांची श्रवण कुमार, कार्यकारी सदस्य दीपमाला सिंह, सुमित मोरे, धर्मवीर यादव, पूर्व प्रधान अनिल सोनी, संदीप शर्मा, रामनिवास सहारण, राम वर्मा, अनिल शर्मा, महेश शर्मा, कैलाश, मंदीप सहारण, संजीव बालियान, दीपक शर्मा, संजीव गुर्जर शामिल रहे।
Also read : एशिया कप जीतने के बाद भारत पहुंचकर रोहित शर्मा ने एयरपोर्ट पर ही ……..
सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि विस्तारक के रूप में कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नीतियों की जानकारी दे रहे हैं। हर व्यक्ति तक पहुंचना ही ध्येय है। उन्होंने कहा कि विस्तारक के रूप में जन-जन पहुंचने का उद्देश्य यही है कि सभी को अपनेपन का अहसास कराया जाए। उन्हें बताया जाए कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश की पार्टी है। भाजपा के कुनबे में हम सब शामिल हैं। स्वयं प्रधानमंत्री देशवासियों को परिवारजनों कहकर संबोधित करते हैं। यही उनकी आत्मीयता है।