सत्य खबर,रेवाड़ी।
Bullets fired on 3 youth from Haryana in Rajasthan, 1 killed, 2 injured
रेवाड़ी जिले के 3 युवकों को राजस्थान में गोली मार दी गई। 12 से ज्यादा राउंड हुई फायरिंग में एक युवक की दो गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। घायल हुए दोनों शख्स को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव गढ़ी निवासी अमन (20), विकास (25), नवीन (26) तीनों अपने गांव से अन्य साथियों के साथ गांव के रहने वाले साहिल की बारात में राजस्थान के अलवर जिले में कोटकासिम कस्बा में पड़ने वाले गांव मकड़वा मतलवास में गए थे। शादी समारोह से कुछ ही दूरी पर खड़े अमन, विकास और नवीन पर एक कार में सवार होकर आए लोगों ने फायरिंग कर दी। तीनों को दो-दो गोली लगी हैं।
विकास की 15 दिसंबर को होनी हैं शादी
छाती में गोली लगने की वजह अमन की मौत हो गई। जबकि विकास व नवीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विकास को एक हाथ और दूसरी कंधे में गोली लगी हुई है। वहीं नवीन की छाती के पास और पीठ पर गोली के छर्रे लगे हुए हैं। गांव गढ़ी के लोगों ने बताया कि मृतक अमन की अगले साल फरवरी में और घायल विकास की अगले महीने 15 दिसंबर को शादी होनी है।
Also read: आज गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरे लेंगे रणदीप हुड्डा, देखें प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज
दोनों घायल रेवाड़ी में भर्ती
शादी समारोह के बीच गोली चलने के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया कि तीनों युवकों को गोली किस रंजिश के चलते और किसने मारी। बताया ये जा रहा है कि पुरानी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। कोटकासिम थाना अधिकारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि मंगलवार को कोटकासिम क्षेत्र के गांव मकड़ावा मतलवास में अशोक यादव की बेटी की शादी थी। बारात हरियाणा में रेवाड़ी के गढ़ी गांव से आई थी। गढ़ी गांव के बिजेंद्र यादव अपने दोहिते साहिल (25) की बारात लेकर मकड़ावा मतलवास आए थे। देर रात करीब 10:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर बारातियों के बीच ही आपस में कहासुनी हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी।
हमें फायरिंग का सुबह पता चला-लड़की का चाचा
लड़की के चाचा पवन यादव ने बताया कि मंगलवार को उनके बड़े भाई बाबूलाल की बेटी की शादी थी। रात करीब 10:30 बजे बारात जनवासे (बारात पहुंचने पर गांव में रुकने की जगह) से उनके घर पर आ चुकी थी। आधी से ज्यादा बारात खाना खाकर वापस जा भी चुकी थी। इसी दौरान जनवासे से करीब 100 मीटर दूरी पर ही किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और वहां पर गोली चल गई। फायरिंग करने वाले कौन थे इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, जिन लड़कों को गोली लगी है वो तीनों ही लड़के वर पक्ष के गढ़ी गांव के ही बताए जा रहे हैं। बाहर से लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आकर पूरी जानकारी जुटाई थी। उन्हें इस पूरे मामले का सुबह पता चला। जब उन्हें घटना का पता चला उस समय तक शादी संपन्न हो चुकी थी।
Bullets fired on 3 youth from Haryana in Rajasthan, 1 killed, 2 injured