‘शान’ के लिए भाई ने मिटा दिया बहन का ‘सिंदूर’
साले ने दोस्तों संग मिलकर कर दी जीजा की हत्या

सत्य खबर हरियाणा
Honour Killing : हरियाणा के पंचकूला में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपनी बहन की लव मैरिज से नाराज होकर अपनी बहन की मांग का सिंदूर मिटा दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मृतक के साले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
सोमवार सुबह साले ने अपने जीजा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक अपनी मां को छोड़ने फैक्ट्री जा रहा था। रास्ते में साले ने अपने दो दोस्तों के साथ उसकी छाती, पीठ और सिर पर वार किए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हालत में युवक को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक ने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। इसी बात से उसका साला नाराज था।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहुला गांव के शिवम का परिवार मोहाली के बलटाना में करीब 15 साल से रह रहा है। शिवम के पिता राजेश एक सिक्योरिटी कंपनी में गॉर्ड की नौकरी करते हैं। वहीं शिवम की मां ऊषा पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में जॉब करती है। शिवम खुद पंचकूला के बरवाला में बर्तन की दुकान पर पॉलिश और पैकिंग का काम करता था।
शिवम पंचकूला के अभयपुर स्थित सरकारी स्कूल में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ा था। वहां पर अभयपुर निवासी दूसरे शिवम की बहन भी पढ़ती थी। दोनों ने करीब 5 साल पहले आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद भी शिवम और युवती के बीच बातचीत होती रही। शिवम ने उस युवती के साथ 3 महीने पहले मंदिर में शादी कर ली थी।
शिवम अपनी बहन की लव मैरिज से खफा था। आरोप है कि उसने अपनी बहन को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और परिवार से नाता तोड़कर शादी कर ली। शिवम को यह बात पसंद नहीं आई। उसने पहले ही अपने जीजा को धमकी दी थी, लेकिन शिवम ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हत्या को अंजाम देने वाले शिवम को पता था कि जीजा शिवम हर रोज बाइक पर अपनी मां को छोड़ने इसी रास्ते से पंचकूला आता है। जब शिवम अपनी मां ऊषा को छोड़ने जा रहा था तो शिवम अपने दो अन्य दोस्तों के साथ पुल के पास इंतजार कर रहा था। यह बात शिवम ने अपनी मां ऊषा को भी बताई थी, लेकिन उसने रास्ता नहीं बदला और वहां से लौटते समय उस पर हमला हो गया, जिसमें उसकी जान चली गई।
सेक्टर-20 थाने के SHO सोमवीर ढाका ने बताया कि युवक की उसके साले ने चाकू घोंप कर हत्या की है। हमलावर की संख्या को लेकर सभी सही डिटेल नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
#Pride #FamilyDrama #SiblingLove #SisterConnection #FamilyConflict #EmotionalMoment #LoveAndLoss #CulturalTraditions #Vermilion #BrotherAndSister #Heartfelt #Tradition #Sacrifice #FindingPeace #SiblingBond #ExpressionOfLove #HonoringConnection #Storytelling #Relationships #CinematicEmotion