पति ने दो पत्नियों पर किया कुल्हाड़ी से हमला, एक की मौत दूसरी घायल
पहली पत्नी को बच्चा ना होने पर 15 दिन पहले की थी दूसरी शादी

सत्य खबर हरियाणा
Crime News : जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के बागडू कलां गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो पत्नियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पहली पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।

पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सुरेश निवासी बागडू कलां ने अपनी दोनों पत्नियों पर तेज धारदार हथियार से हमला किया है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पहली पत्नी मृत अवस्था में मिली और दूसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल थी। सफीदों थाना एसएचओ ने घायल महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। सफीदों के अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
पुलिस ने घायल महिला से पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति के कारण वह कुछ भी बोलने में असमर्थ थी। घटना के बाद से आरोपी सुरेश मौके से फरार है।

पुलिस ने बताया कि उसकी शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सुरेश दूसरी पत्नी को 2 मार्च को ही माला पहनाकर घर लाया था। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी को बच्चे न होने के कारण सुरेश नहीं है दूसरी शादी की थी। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए जांच टीम को बुलाया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सुरेश की गिरफ्तारी के बाद या फिर घायल महिला जब बयान देने की हालत में होगी, तब इस मामले में कुछ पता चल पाएगा।