ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कांग्रेस विधायक ने शिक्षा मंत्री से कहा, आपको रिपोर्ट कौन देता है?

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र का आखिरी दिन : शिक्षा मंत्री बोले हरियाणा में स्कूलों की हालत बिल्कुल ठीक

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Assembly Session : हरियाणा बजट सत्र के आखिरी दिन आज प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने जर्जर स्कूल का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्कूलों की मरम्मत और नवीनीकरण की मांग की। इसका जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि सभी स्कूल ठीक हैं। इस पर कांग्रेस विधायक ने कहा, आपको कौन रिपोर्ट देता है। हमारे क्षेत्र में 17 स्कूल ऐसे हैं, जिनकी हालत बहुत खराब है। मैं उसके फोटो भी लेकर आया हूं। अगर कोई घटना दुर्घटना हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? शिक्षा मंत्री ने कहा, जब भी कोई मेरे पास काम लेकर आता है तो मैं उसे तुरंत दूर करता हूं। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल मुझे मिलती रहती हैं। बाद में शिक्षा मंत्री ने कुछ फोटो दिखाते हुए कहा कि उन्होंने यह फोटो गांव के लोगों से मंगवाए हैं और स्कूल बिल्कुल ठीक हैं।

गांवों को जोड़ने वाले पुल का मुद्दा

सढ़ौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला ने सदन में कई गांवों को जोड़ने वाले पुल का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार के पास इस संबंध में कोई प्रस्ताव लंबित है? इस पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि ये तीन बड़े पुल हैं, जिन पर लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी और सरकार इन्हें जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही है।

चैनत के ग्रामीणों का स्पष्ट ऐलान, टी-कनेक्शन के अलावा कोई विकल्प स्वीकार नहीं

मुख्यमंत्री ने कसा तंज

प्रश्नकाल के दौरान ज्यादातर कांग्रेसी विधायक सदन में मौजूद नहीं थे। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी विधायक जनता के सवालों को लेकर गंभीर नहीं हैं। प्रश्नकाल का समय 11 बजे था, लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंचे। सदन में प्रश्नकाल के दौरान स्पीकर हरविंद्र कल्याण द्वारा नाम पुकारे जाने पर अधिकांश कांग्रेसी विधायक अनुपस्थित पाए गए।

ऑनलाइन खरीद पर टैक्स का मुद्दा उठाया

विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने ई-कॉमर्स पर टैक्स की मांग करते हुए कहा कि इससे छोटे व्यापारियों को काफी दिक्कत हो रही है। इसके जवाब में डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि इससे दिक्कत आसान हुई है। लोग आनलाइन पेमेंट के जरिए अपनी खरीददारी करते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये काम जीएसटी काउंसिल करती है, इसमें राज्य सरकार का कोई योगदान नहीं है।

पीएम आवास योजना पर सवाल

बीजेपी सरकार चैनत गांव में बड़ा विवाद खड़ा करना चाहती है : अभय चौटाला

सदन में पीएम आवास योजना को लेकर आईएनएलडी विधायक आदित्य देवीलाल ने सवाल उठाया। उन्होंने अनुसूचित जाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (SC/OBC) के लाभार्थियों की संख्या, योजना पर खर्च और निर्मित घरों की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जो आंकड़े दिए गए हैं, उनके अनुसार आबादी के हिसाब से प्रति पंचायत औसतन केवल डेढ़ मकान ही बने हैं। कुल 6223 ग्राम पंचायतों के हिसाब से सरकार ने बहुत कम मकान दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिल चुके हैं और इस मामले में गरीबों से दो से तीन हजार रुपये लिए जा रहे हैं।

बंजर जमीन पर सवाल

होडल में जलभराव से बंजर जमीन को लेकर विधायक हरिंदर सिंह ने सवाल किया। उन्होंने पूछा कि कई गांवों में जलभराव और सेम की समस्या है। हजारों एकड़ जमीन बंजर हो रही है। सरकार से उन्होंने स्थायी समाधान की मांग की। इसका जवाब देते हुए सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि इस काम के लिए दो करोड़ रुपए मंजूर हो गए हैं। ये काम इसी साल पूरा हो जाएगा।

कन्वेंशन सेंटर पर सवाल

करनाल से बीजेपी विधायक जगमोहन आनंद ने कन्वेंशन सेंटर पर सवाल पूछा। उन्होंने सेक्टर-13 की डेढ़ एकड़ जमीन पर कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना को लेकर सवाल पूछा। जवाब में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है, क्योंकि जमीन इसके लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए सरकार इस योजना पर विचार नहीं कर रही है।

अब सरकारी स्कूलों में शिक्षा व आधारभूत सुविधाओं की गुणवत्ता को परखेगी विजिलेंस की टीम

 

#CongressMLA #EducationMinister #WhoGivesYouTheReport #PoliticalQuestions #EducationPolicy #Accountability #GovernmentOversight #PoliticalDialogue #IndiaPolitics #YouthEducation #TransparentGovernance #DiscussingEducation #PolicyMatters #PoliticalInterview #QuestioningAuthority #GovernmentReports #MLAQuestions #EducationSystem #CivicEngagement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button