ताजा समाचार

पालम में भीषण आग से 9 मौतें, तीन मासूम बच्चियों समेत कई जिंदगियां खत्म

Satyakhabarindia

राजधानी दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया है। इस दर्दनाक घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दमकल विभाग और जिला प्रशासन के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और कुछ लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

अस्पतालों में सामने आई दर्दनाक तस्वीर

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में घायल और मृतकों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। मणिपाल अस्पताल में आठ लोगों की मौत हुई, जिनमें प्रवेश, कमल, आशु, लाडो, हिमांशी और तीन नाबालिग बच्चियां शामिल हैं। वहीं, आईजीआई अस्पताल में दीपिका नाम की महिला को मृत अवस्था में लाया गया। इसके अलावा अनिल नाम के व्यक्ति और एक दो साल की बच्ची का इलाज जारी है। इस घटना ने एक ही परिवार के कई लोगों को छीन लिया और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

हरियाणा बोर्ड में एक छात्रा ने उत्तर की जगह लिख दिया, ‘सर मुझे पास कर देना नहीं तो मेरा रिश्ता टूट जाएगा’

पालम में भीषण आग से 9 मौतें, तीन मासूम बच्चियों समेत कई जिंदगियां खत्म

झुलसे लोगों का इलाज जारी, हालत गंभीर

घटना में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सचिन नाम के युवक को लगभग 25 प्रतिशत तक जलने के कारण सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है और घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि कई लोग बाहर निकलने का रास्ता नहीं ढूंढ पाए और अंदर ही फंस गए। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद कई लोगों को बाहर निकाला, लेकिन कुछ को बचाया नहीं जा सका।

जीवन की डोर को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जोड़ेगा 296 नई एंबुलेंस

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और प्रशासन हर संभव मदद करने में जुटा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन, दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। साथ ही इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

मिशन शक्ति पर योगी सरकार का बड़ा फोकस महिला सुरक्षा पर नया अपडेट
मिशन शक्ति पर योगी सरकार का बड़ा फोकस महिला सुरक्षा पर नया अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button