क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

35 करोड़ की ट्रांजैक्शन में पांच लाख रुपए भी नहीं मिले स्वाति तोमर को

मोटे ब्याज का मोटा खेल है नगर निगम पंचकूला का 160 करोड़ का घोटाला

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Bank Scam : नगर निगम पंचकूला के 160 करोड़ रुपये के एफडी गबन मामले में आरोपी स्वाति तोमर को आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने आत्मसमर्पण के बाद अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांच के दौरान सामने आया था कि नगर निगम के खाते से 35 करोड़ रुपये स्वाति तोमर के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद से ही स्वाति तोमर एसीबी के राडार पर थीं। उनके एडवोकेट नीरज का दावा है कि स्वाति तोमर इस पूरे गबन की साजिश में शामिल नहीं हैं, बल्कि उन्हें विश्वास में लेकर उनका इस्तेमाल किया गया। वहीं, इस घोटाले के मास्टरमाइंड कोटक महिंद्रा बैंक के वाइस प्रेसिडेंट पुष्पिंद्र चौधरी की तलाश में एसीबी छापेमारी कर रही है। जांच में सामने आया है कि पुष्पिंद्र ने ही स्वाति तोमर और रजत धारा के खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करवाए।

इनेलो का बड़ा दावा, 300 घोषणाओं पर 7500 करोड़ खर्च होने थे, खर्च हुआ जीरो

ED ने इस मामले में कोटक महिंद्रा बैंक और उसके कुछ अधिकारियों के खिलाफ ECIR दर्ज कर लिया है। यह मामला लंबे समय से चल रहे एक बड़े वित्तीय घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच एजेंसी को शुरुआती जानकारी में कई गंभीर गड़बड़ियां मिली हैं। इस कार्रवाई के बाद बैंकिंग सेक्टर में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जांच में आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

अब तक की जांच के मुताबिक, करीब 55 करोड़ रुपये सीधे रजत धारा के खाते में भेजे गए, जहां से यह पैसा आगे बिल्डरों और अन्य लोगों को लोन के रूप में दिया गया। बताया जा रहा है कि इस पूरे खेल में 3 से 5 प्रतिशत तक ब्याज वसूला गया, जिससे करोड़ों की कमाई की गई। अब तक इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच एजेंसी मनी ट्रेल खंगालने में जुटी हैं।

स्वाति बायोलाजी की लेक्चरार थीं

स्वाति तोमर एक प्राइवेट संस्था में बायोलाजी की लेक्चरार थीं। कोविड के दौरान वह कमजोर आर्थिक दशा से गुजर रही थी। इस दौरान रजत धारा ने उससे संपर्क किया था। रजत ने स्वाति को कहा था कि तुम्हारा कोई बड़ा शिक्षण संस्थान खुलवा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एडवोकेट के अनुसार स्वाति को 35 करोड़ रुपये में से 5 लाख रुपये भी नहीं मिले।
ED को मिली जानकारी के अनुसार बैंक के भीतर लंबे समय से एक संगठित रैकेट चल रहा था। इस रैकेट के तहत सरकारी फिक्स्ड डिपॉजिट का इस्तेमाल निजी पार्टियों को लोन देने के लिए किया जा रहा था। यह प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के खिलाफ मानी जा रही है। सरकारी धन का इस तरह इस्तेमाल वित्तीय अनियमितता की गंभीर श्रेणी में आता है। जांच एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री की जींद रैली में महिलाओं की उपस्थिति बनी चर्चा का विषय

प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रही थी स्वाति

एडवोकेट नीरज सनसनीवाल के अनुसार, स्वाति तोमर एक पढ़ी-लिखी महिला हैं और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रही हैं। इस समय चंडीगढ़ के सेक्टर-28 में किराए के मकान में रह रही थी। रजत धारा ने स्वाति तोमर से संपर्क किया था। उन्हें आरोपियों ने यह कहकर भरोसे में लिया कि उन्हें सब-कांट्रेक्टर बनाया जा रहा है और उनके खाते में आने वाली राशि पूरी तरह वैध है, जिसे आगे अन्य खातों में ट्रांसफर करना है। उन्हें कुछ दस्तावेज भी दिखाए गए, जिनके आधार पर उन्होंने इस प्रक्रिया पर भरोसा कर लिया। भरोसे में आकर स्वाति ने अपने दस्तावेज उन्हें दे दिए, ताकि बैंक अकाउंटस खुलवाए जा सके।

चौंकाने वाली बात यह है कि एडवोकेट ने दावा किया कि स्वाति तोमर के खाते में आने वाला रुपया 20 मिनट से अधिक नहीं रुका। जैसे ही राशि आती थी, उसे तुरंत अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। यहां तक कि स्वाति को यह भी पूरी जानकारी नहीं थी कि कुल कितनी राशि उनके खाते में आई और किन-किन लोगों को भेजी गई। आरोप है कि उनके अकाउंट की डिटेल्स भी अन्य लोगों ने हासिल कर ली थीं और ट्रांजेक्शन भी उन्हीं के जरिए किए जाते थे। एडवोकेट ने यह भी स्पष्ट किया कि स्वाति तोमर ने इस रकम का व्यक्तिगत रूप से एक रुपया भी इस्तेमाल नहीं किया और न ही उनके किसी रिश्तेदार के खाते में यह पैसा गया है। पूरे मामले में वह जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं और कभी भी फरार नहीं रहीं। उनका मोबाइल भी लगातार चालू रहा।

#Haryana #SwatiTomar #FinanceNews #CorruptionInvestigation #Rs35crore #Scandal #MonetaryDisputes #Accountability #FinancialTransparency #DueDiligence #FraudAlert #MoneyMatters #BusinessEthics #InvestmentWatch #DetrimentalTransactions #StakeholderAwareness #FinancialRegulations #EconomicIntegrity #DigestingTheNumbers

हरियाणा के इंटरनैशनल गैंगस्टर भानु राणा की अमेरिका में हत्या का दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button