लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों का करनाल में एनकाउंटर, दोनों घायल
सोनीपत के रहने वाले हैं बदमाश, पहले से हैं क्रिमिनल केस दर्ज

सत्य खबर हरियाणा
Police Encounter : करनाल के इंद्री रोड स्थित कुराली गांव के पास दो बदमाशों और करनाल एसटीएफ के बीच मंगलवार देर शाम को मुठभेड़ हो गई। टीम ने मुठभेड़ के बाद दो शूटरों सोनीपत के डोडवा गांव निवासी आशीष और कपिल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की टांग पर गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में चल रहा है। एसटीएफ की टीम गुप्त सूचना पर मंगलवार देर शाम बदमाशों की घेराबंदी करने पहुंची थी। एक बदमाश ने पुलिस की टीम को देखते ही गोलियां चला दीं। इसमें एक सिपाही व अन्य कर्मचारी के नजदीक से गोली निकली है।
क्या बोले डीएसपी
एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि STF करनाल टीम को आज सूचना मिली थी 2 शूटर कुराली रोड पर मौजूद हैं। दोनों शूटरों को पकड़ने के लिए STF की टीम पहुंची थी। इस दौरान दोनों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और दोनों और बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया है, वहां दोनों की स्थिति ठीक है।
पहल न्यूट्रिशन फायरिंग मामले में थे शामिल
डीएसपी अमन ने आगे बताया कि दोनों बदमाशों के पास मौके से दो पिस्टल और एक बैग बरामद हुआ है, जिसकी चेकिंग की जाएगी और क्या कुछ बरामद होगा यह जांच के बाद ही बताएंगे। उन्होंने बताया पकड़े गए दोनों आरोपी दोदवा सोनीपत के रहने वाले हैं। इन्होंने पहल न्यूट्रिशन पर 27 फरवरी को फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी बाल-बाल इस हमले में बचे हैं।
बदमाशों का पहले से हैं क्रिमिनल रिकॉर्ड
डीएसपी ने कहा पकड़े गए दोनों बदमाशों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है, इन्हीं बदमाशों ने फायरिंग करने के बाद एक वीडियो भी जारी किया था। जांच में सामने आया है कि दोनों करनाल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए दोनों बदमाशों के नाम आशीष और कपिल है। इन बदमाशों के ऊपर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
वारदात के बाद वीडियो की थी वायरल
पहल न्यूट्रिशन पर हुई फायरिंग की घटना के बाद बदमाशों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे पिस्टल दिखाते हुए कह रहे हैं कि यह फायरिंग आशीष मलिक और कपिल कोबरा ने की है। लॉरेंस हमारा बड़ा भाई है। पहल न्यूट्रिशन वाले ने रोहित गोदारा देशद्रोही को फिरौती दे दी। यह तो रिजल्ट है, अगली बार छाती को फाड़ेंगे। सीधी गोली मारेंगे, अभी तो डेमो है। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।