सत्य खबर । जींद
जींद राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बरोदा उपचुनाव के नतीजों से साफ है कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार जनता का समर्थन खो चुकी है। बरोदा में गठबंधन के चक्रव्यू को जनता ने तोड़ दिया है। मंगलवार देर शाम पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपेंद्र ने कहा कि बरोदा की जनता ने भाजपा गठबंधन को उसकी औकात बता दी है।
बरोदा उपचुनाव में गठबंधन ने सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी मनचाहा स्टेशन देने का प्रलोभन देकर उनके गांवो में बूथों पर जिताने के लिए भेजा गया। सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी बरोदा की जनता ने गठबंधन को नकार दिया। इससे साफ है कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार कुछ दिनों की मेहमान है।
https://youtu.be/afks1Pq3jPs?t=15
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में लोगों ने विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जींद उपचुनाव में जींद की जनता से बहुत वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह के कांग्रेसी में शामिल होने पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पार्टी की औपचारिकताएं होती है, जिनको पूरा करने के बाद ढुल कांग्रेस के सदस्य बन जाएंगे।
बरोदा उपचुनाव में हार हो देखते हुए गठबंधन सरकार को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस सरकार के चार साल अभी बचे हैं और वह चुनाव हार जाए इससे बुरी हार और क्या हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन सरकार प्रदेश में जल्द गिर जाएगी। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक जयप्रकाश समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल मौजूद थे।
Aluminium waste material recovery Environmental aluminium disposal Metal scrap processing efficiency
частная многопрофильная клиника медицинская справка купить в Москве купить медицинскую справку от врача задним числом в Москве