सत्य खबर, चंडीगढ़।
Dengue started scaring in Haryana, new virus also found
हरियाणा में डेंगू का डंक अब डराने लगा है। राज्य में डेंगू के सबसे खतरनाक वायरस DENV-2 यानी D2 की एंट्री हो गई है। कई जिलों के लोगों की खून जांच में डेंगू का यह वायरस मिला है। वैसे भी सूबे में अब डेंगू संक्रमितों की संख्या 5000 के पार पहुंच गई है। 7 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। इनमें सबसे पहले चरखी दादरी है, यहां 557 लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं पंचकूला में 388, अंबाला में 383, यमुनानगर में 375, रेवाड़ी में 357, हिसार में 357 और झज्जर में 295 डेंगू संक्रमित शामिल हैं।
हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिलों के हॉट स्पॉट की मैपिंग का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद इन स्थानों पर विशेष फोकस किया जाएगा।
नमूनों की जांच में मिले वायरस
सप्रोप्रवलेंस सर्वेक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भेजे गए नमूनों की जांच में DENV-2 यानी D2 के प्रमुख अंश मिले हैं। वैसे डेंगू वायरस के प्रकारों में DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4 शामिल हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार D2 सबसे खतरनाक वायरस है, इसमें मरीज के ठीक हो जाने के बाद भी इस वायरस का असर रहता है, ऐसे में मरीज के लिए और एहतियात जरूरी हो जाती है।
also read: 29 अक्टूबर का राशिफल : यह जाएंगे माता रानी के दर्शन के लिए
अभी खतरे के 15 दिन
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और विशेषज्ञ मानते हैं कि अभी खतरे के 15 और दिन हैं। नवंबर माह के पहले सप्ताह तक डेंगू अपने चरम पर रहेगा। डेंगू के मामले बढ़ेंगे। इसके पीछे यह वजह बताई जा रही है कि डेंगू के मच्छर को पनपने के लिए यह वातावरण सबसे ज्यादा उपयुक्त है। जब तक तापमान में गिरावट नहीं आती तब तक यही स्थिति रहेगी। नवंबर माह में दिवाली के बाद डेंगू का सीजन समाप्त होता है। जाते-जाते आखिरी दिनों में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं।
डेंगू से कैसे रखें बचाव?
पैरों में जूते जुराब और पूरी बाजू के कपड़े पहनें। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, सप्ताह में एक दिन घर में ड्राई डे मनाएं और अपने घर, दुकान के आसपास देखें कि कहीं किसी बर्तन, बेकार सामान, गड्ढे में पानी तो नहीं भरा हुआ है। अगर भरा हुआ है तो उसे खाली कर दें या उसमें तेल डाल दें।
Dengue started scaring in Haryana, new virus also found