सत्य खबर । अंबाला
अंबाला-दिल्ली हाईवे पर इनोवा व सब्जी से लदे ऑटो में हुई टक्कर में एक व्यक्ति समेत पांच महिला सवारियां घायल हो गई। इसी दौरान हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का काफिला गुजर रहा था। मंत्री ने काफिला रुकवाया और अपने एक साथी की मदद से घायल को वाहनों से निकाला। एक घायल शिव कुमार को एंबुलेंस की मदद से छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। खेल मंत्री काफिले के साथ रवाना हो गए। घायल का उपचार अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में कराया जा रहा है।
घायल शिव कुमार निवासी चंद्रपुरी ने बताया कि वह सुबह आटो में सब्जियां लोड करके चंद्रपुरी जा रहा था। अभी वह शास्त्री कॉलोनी कट के पास पहुंचा ही था कि एक इनोवा गाड़ी ने पीछे से आटो को टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो पलट गया और शिव कुमार घायल हो गया। इसके अलावा इनोवा गाड़ी भी पलट गई थी, जिसमें सवार पांच महिला सवारियां घायल हो गई।
पड़ाव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। एसएचओ पड़ाव देवेंद्र कुमार ने बताया कि टक्कर के बाद वाहन पलट गए थे। एक घायल को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल लाया गया, जबकि महिला सवारियों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। खेल मंत्री संदीप सिंह का काफिला भी रुका था, जिसमें उनके स्टाफ ने भी मदद की थी।
Aluminum recycling supply chain Scrap aluminium inspection standards Metal reclamation strategies