Former MLA Bhag Singh, who defeated veteran leader Chaudhary Birender Singh, passed away
सत्य खबर, जींद
जींद में उचाना विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह को हराकर सुर्खियों में आए पूर्व विधायक भाग सिंह छात्तर का निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे और हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। भाग सिंह अपने पीछे दो बेटे और भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अभी हाल ही में उन्होंने बाईपास की सर्जरी भी करवाई थी। फिलहाल वो जननायक जनता पार्टी के नेता थे। पूर्व विधायक के निधन पर राजनीतिक लोगों के साथ-साथ आमजन ने भी शोक व्यक्त किया है।Former MLA Bhag Singh, who defeated veteran leader Chaudhary Birender Singh, passed away
ALSO READ:
भारत का ऐसा गांव जहां नहीं है घरों पर पक्की छत, जानिए क्यों
भाग सिंह छात्तर नवंबर 1998 में जींद जिला परिषद के चेयरमैन बने थे। करीब दो साल तक वह इस पद पर रहे। 5 नवंबर 1998 से 25 मार्च 2000 तक अध्यक्ष पद पर रहे थे। वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला ने भाग सिंह छातर को कांग्रेस के बीरेंद्र सिंह के मुकाबले उचाना हलके से चुनाव मैदान में उतारा था। छात्तर ने इस चुनाव में बीरेंद्र सिंह को मात दी थी।Former MLA Bhag Singh, who defeated veteran leader Chaudhary Birender Singh, passed away
इस से पहले भाग सिंह छात्तर ने वर्ष 1996 में समता पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे भाग सिंह को बीरेंद्र सिंह हरा चुके थ। तब बीरेंद्र सिंह कांग्रेस तिवारी के प्रत्याशी थे। बाद में भाग सिंह छात्तर ने इनेलो को अलविदा कह कर कांग्रेस में आ गए थे। वर्ष 2014 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लउ़ा था, लेकिन इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता (चौ. बीरेंद्र सिंह की धर्मपत्नी) से वो हार गए थे। कुछ समय पहले भाग सिंह छात्तर कांग्रेस पार्टी में अपनी अनदेखी के चलते उन्होंने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जजपा पार्टी में शामिल हो गए थे।
Aluminium sheet scrap Aluminum recovery yard Metal reclamation strategies