सत्य खबर, चण्डीगढ़
साध्वियों से दुष्कर्म मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फरलो मिलने के बाद सोमवार शाम को गुरुग्राम स्थित आश्रम आएंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक, राम रहीम को सोमवार शाम को गुरुग्राम के सेक्टर 50 साउथ सिटी दो के आश्रम में लाया जाएगा। यह जानकारी भी मिल रही है कि राम रहीम के साथ हनी प्रीत भी साथ आ सकती हैं।
वहीं, इस सूचना के बाद गुरुग्राम के आला पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए और आश्रम पहुंच कर सुरक्षा का जायजा लिया। इसके साथ आश्रम के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। सोमवार दोबहर बाद एसीपी अमन यादव के साथ विभिन्न थानों के प्रभारियों ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षा जांच की।
गौरतलब है कि अपनी ही 2 साध्वियों से दुष्कर्म के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम कोरोना पाजिटिव होने के बाद जून, 2021 में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे भी पहले यहां पर राम रहीम ने अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मुलाकात की थी।
जून, 2021 में गुरुग्राम के अस्पताल में गुरमीत राम रहीम के भर्ती होने की जानकारी मिलने पर उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी पहुंची थी।
बता दें कि 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम अगस्त 2017 में सजा काट रहा है। 53 साल का राम रहीम फिलहाल चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर रोहतक की हाई सुरक्षा वाली सुनारिया जेल में बंद है।
बता दें कि राम रहीम के अलावा तीन अन्य दोषियों को भी पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस सजा की खास बात यह है कि उम्रकैद गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में दी गई 20 साल की कैद पूरी होने के बाद शुरू होगी। इस तरह राम रहीम को ताउम्र जेल में रहना होगा।
Aluminium powder recycling Sustainable aluminium recovery Scrap metal industry standards