हरियाणा

हरियाणा : थाने में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर,जानिए वजह

सत्य खबर, फरीदाबाद ।      

फरीदाबाद के पुलिस थाने में प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। जिस वक्त यह घटना हुई, पुलिस उन्हें सारन थाने ले जाकर पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान प्रेमिका वॉशरूम के बहाने टॉयलेट में गई और वहां से जहरीली गोलियां उठा लाई। जिसमें से 2 गोली उसने खुद निगल ली और 2 लड़के को दे दी।

यह देख पुलिस वालों में हड़कंप मच गया। वह आनन-फानन में दोनों को सिविल अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों सारन के स्कूल में पढ़ते थे। जहां दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। उन्होंने कहा कि वह एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकते। डीसीपी अमित यशवर्धन ने कहा दोनों का इलाज कराया जा रहा है। हालत स्थिर है। इलाज के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

सारन थाने के एसएचओ संग्राम सिंह ने बताया कि लड़का-लड़की घर से भागे हुए थे। परिवार ने इस बारे में शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों को ढूंढा और थाने ले आई। जहां पूछताछ में कन्फर्म हो गया कि यह वही प्रेमी जोड़ा है, जिसके बारे में थाने में शिकायत आई है।

एसएचओ ने बताया कि पुलिस अभी पूछताछ ही कर रही थी कि लड़की ने कहा कि उसे वॉशरूम जाना है। थोड़ी देर में लड़की वहां से टॉयलेट वाली जहरीली गोलियां उठा लाई। उसने 2 गोलियां खुद खा ली और 2 प्रेमी को दे दी। गोलियां खाते ही लड़की ने तो उल्टी कर दी, लेकिन लड़के की तबीयत बिगड़ गई। यह देखकर पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इन्हें शुरुआती इलाज दिया गया।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसकी उम्र 17 साल है और 11वीं में पढ़ती है। उसका प्रेमी शिवम फरीदाबाद के सारन इलाके में रहता है। उसकी उम्र 21 साल है। वह दोनों ही हिंदू हैं, लेकिन उनकी जाति अलग-अलग है। इसी वजह से परिवार वाले शादी नहीं करने दे रहे।

नाबालिग प्रेमिका ने बताया कि परिवार के शादी न करने देने की वजह से वह घर छोड़कर भाग गए। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें थाने बुलाया था। उन्हें लगा कि पुलिस उन्हें अलग कर देगी। वह अलग नहीं रहना चाहते, इसी वजह से उन्होंने थाने में ही जहर निगल लिया।

Back to top button