Haryana
8 सितंबर को हरियाणा बंद! इनेलो बसपा ने हरियाणा बंद रखने में झोंकी पूरी ताकत
सत्यखबर, नूंह मेवात (ऐ के बघेल) – आगामी 8 सितंबर को संयुक्त हरियाणा बंद को सफल बनाने के लिए इनैलो-बसपा पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को नूंह शहर के बीचोंबीच भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में इनैलो-बसपा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारियों से सहयोग की अपील करने के लिए इनैलो व्यापर प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष […]
सत्यखबर, नूंह मेवात (ऐ के बघेल) – आगामी 8 सितंबर को संयुक्त हरियाणा बंद को सफल बनाने के लिए इनैलो-बसपा पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को नूंह शहर के बीचोंबीच भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में इनैलो-बसपा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारियों से सहयोग की अपील करने के लिए इनैलो व्यापर प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण गोयल पहुंचे।
पत्रकारवार्ता में कुलभूषण गोयल ने जीएसटी-नोटबंदी के कदम को गलत बताते हुए भाजपा पर करारा वार किया। उन्होंने कहा कि दोनों फैसलों का व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। प्रदेशाध्यक्ष कि बोर्डों पर जो टैक्स लगाया गया है, उसे भी वापस लिया जाना चाहिए। जीएसटी का सरलीकरण होना चाहिए। इतना ही आसमान छू रही डीजल-पैट्रोल की कीमतों में कमी लाने के लिए इसे जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। इनैलो नेता ने कहा कि एसवाईएल-दादूपुर नलवी नहर के लिए इनैलो लड़ाई लड़ रही है।
इन नहरों से ही खासकर दक्षिणी हरियाणा की सूखी पड़ी धरती को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकता है। व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष ने नूंह शहर में विकसित होने वाले तीन हुडा सेक्टरों का डी नोटिफिकेशन वापस लेने का फैसले का विरोध करते हुए, इसे विधानसभा में उठाने का किसानों को भरोसा दिलाया। नूंह शहर में हुए मंगलवार को इनैलो-बसपा के कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लेकर बंद को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।