CM order to make public schedule for ministers
सत्य खबर , चंडीगढ़। हरियाणा में मंत्रियों की लोगों से दूरी सीएम मनोहर लाल को खटक गई है। उन्होंने मंत्रियों के लिए पब्लिक शेड्यूल बनाने का फैसला किया है। इस शेड्यूल के तहत सभी मंत्रियों को BJP के कार्यालय में रोज 2 घंटे बारी-बारी से ड्यूटी देनी होगी।CM order to make public schedule for ministers
इसके लिए मंत्रियों को दिन भी आवंटित भी किए जाएंगे, जिससे पब्लिक को उन्हें मिलने में आसानी रहे। पिछले कुछ समय से मंत्रियों के न मिलने को लेकर विधायक और BJP के वर्कर भी शिकायत कर रहे थे। ऐसे में संगठन की शिकायत को लेकर सीएम ने यह कड़ा रुख दिखाया है।
हरियाणा में कुछ मंत्रियों की बेहद खराब परफॉर्मेंस मिली है। कुछ मंत्री राज्य भर में लोगों के बीच पहुंचने के बजाय अपने हलकों तक ही सीमित होकर रह गए हैं। हाल ही में उन्हें बदले जाने तक की चर्चा रही। यहां तक कि केंद्रीय नेतृत्व ने भी इस पर नाराजगी जताई और सीएम को मंत्रियों की आउटरीच बढ़ाने के लिए के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिसके बाद सीएम ने खुद इसे अपने हाथ में लिया है।
Also check these links:
15 दिसंबर का हिंदू पंचांग,किस समय क्या करें
15 दिसंबर का राशिफल,:इन राशि वालों का पलटेगा भाग्य
फरीदाबाद जिला परिषद में भी जेजेपी की चेयरमैनी, पार्षद विजय लोहिया जेजेपी में आए
जनता के बीच पहुंच बनाने के लिए मुख्यमंत्री पहले ही जनसंवाद कार्यक्रम शुरू कर चुके हैं। वह लगातार इस कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निवारण कर रहे हैं। अब सीएम ने मंत्रियों को भी पब्लिक के बीच ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि कुछ मंत्री पहले से ही जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 2 साल से कम समय बचा है। पिछली बार भी भाजपा पूर्ण बहुमत नहीं पा सकी। इसलिए सरकार बनाने के लिए जजपा से गठबंधन करना पड़ा। वहीं 2 साल में भी लोकसभा चुनाव भी होने हैं।
इसलिए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व यह चाहता है कि उनके नेता पब्लिक के बीच जाएं। हाल ही में पंचायती राज संस्थाओं के लिए संपन्न हुए चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक आउटरीच बढ़ाने का यह निर्णय लिया गया है।CM order to make public schedule for ministers
Aluminium recycling market trends Aluminium scrap market outlook Scrap metal industry
Scrap metal reclamation plants Ferrous metal yard Iron waste redistribution
Ferrous material recuperation, Iron recycling operations, Scrap metal branding