सत्य खबर, चंडीगढ़ ।Haryana: Even after Diwali, schools will start on changed timings, know what will be the timings
स्कूलों का समय बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दिवाली के बाद 15 नवंबर से हरियाणा के सिंगल शिफ्ट स्कूलों का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3:30 तक का होगा। अब तक यह समय सुबह 8 से दोपहर 02:30 तक था। यानी सुबह 8 बजे स्कूल खुलते थे और 02:30 बजे छुट्टी होती थी।
डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय अब सुबह 7.55 बजे से दोपहर 12:30 तक का रहेगा। इसके अलावा डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:40 से सांय 05:15 तक रहेगा। टीचर्स-स्टूडेंट का एक होगी टाइमिंग
Also Read: सांसद सुनीता दुग्गल की माता स्व. शकुंतला देवी को श्रद्धांजलि देने दिग्गज पहुंचे।
अध्यापकों और स्टूडेंट्स के लिए समय एक समान होगा। अध्यापकों को भी इसी समय के अनुसार उपस्थित रहना होगा। स्कूलों का समय 23 फरवरी 2023 से बदला गया था और गर्मी के अनुसार समय जारी कर दिया गया था।