सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :Haryana Sarv Karmachari Sangh holds protest in Gurugram to press for their demands
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले गुरुग्राम,रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ के सैकड़ों कर्मचारियों ने आज मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम के पुराना कार्यालय में एकत्रित होकर सिविल लाइन गुरुग्राम मंडल कमिश्नर कार्यालय पर गुरुग्राम के प्रधान रामनिवास ठाकरान, रेवाड़ी की प्रधान श्रीमती सुमित्रा देवी, महेंद्रगढ़ जिला प्रधान महेंद्र यादव की अध्यक्षता में सभी विभाग,बोर्ड, निगम,स्कूल कालेजो रोडवेज, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद, हुड्डा, बिजली, जनस्वाथ, स्वाथय विभाग, के सैकड़ों कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
जिसका नेतृत्व राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट,राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री, मुख्य संगठनकर्ता सुरेश नोहरा, ने किया व संचालन जिला सचिव नरेश मलकट ने किया। इस प्रदर्शन के बाद मंडल आयुक्त कार्यालय पर श्रीमती सुकन्या डिप्टी सुपरीटेंडेंट को माननीय मुख्यमन्त्री के नाम 15 सूत्रीय मांगपत्र का ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट , वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री , मुख्य संगठनकर्ता सुरेश नोहरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इन मांगों को लेकर सभी विभाग,बोर्ड, निगम, स्कूल, कॉलेज के कर्मचारियो को टेबल टू टेबल मिलकर हैन्डबिल बांटकर प्रचार किया गया है।इसके बाद भी सरकार कर्मचारियो की मांगों लेकर गंभीर नहीं है।
अब कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आम जनता मे भी जाएगे। प्रदर्शन को रिटायरमेंट संघ के नेता अशोक शर्मा, बिजली के नेता सुशील शर्मा अमरजीत जाखड़ हुड्डा से सहमल, सुशील ठाकरान अध्यापक संघ से सत्यनारायण यादव, पब्लिक हेल्थ से रमेश दहिया ,सोहना से बिजली नेता प्रेमपाल उमेश खटाना। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से राज्य कोषाध्यक्ष महेंद्र संगेलिया ,राज्य प्रेस सचिव बसंत कुमार, राज्य सह सचिव सुशीला देवी ,अशोक कुमार, विष्णु, जिला प्रधान राजेश कुमार, सचिव राकेश कुमार सोहना नगर परिषद के प्रधान विक्रम ,हेली मंडी से ओम प्रकाश, पटौदी से मदन, फरुखनगर से सुरेंद्र सारवान, गुरुग्राम नगर निगम से कमलेश देवी कल्पना, कैलाश संगे लिया, मंगल, रिंकू चावरिया, सुनील चावरिया ,मानेसर नगर निगम से प्रताप, अशोक, सोनू, फायर से जिला प्रधान साहुन खान, वन विभाग से राजाराम ने भी सम्बोधित किया।
क्या है:प्रदर्शन की मांगे
लेबर कोड रद्द करो,श्रम कानून सख्ती से लागू करो।
न्यूनतम वेतन 26000 रूपए लागू करो।
सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण वापस लो।
कौशल रोजगार निगम खत्म करो।
योजना कर्मियों सहित सभी अस्थाई कर्मियों को पक्का करो।
बेरोजगार युवाओ को रोजगार दो।सरकारी विभागो के दो लाख रिक्त पदो को भरो।
ठेका प्रथा समाप्त करो। समान काम समान वेतन लागू करो।
मनरेगा में 200 दिन काम और 600 रूपए मजदूरी दो।
निर्माण श्रमिक बोर्ड समेत अन्य श्रमिक बोर्ड के तहत पंजीकरण व सुविधाए दो।
परिवारों के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्थागत गारंटी करो।
सभी ग्रामीण ओर शहरी क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के लिए आवास की गारंटी के लिए नीति बनाई जाए।
बच्चो के दाखिले और श्रम कल्याण बोर्ड से श्रमिक लाभ प्राप्ति के लिए परिवार पहचान पत्र की गैर कानूनी शर्त हटाई जाए।
सभी के लिए सम्मान जनक पेंशन का अधिकार दो।
एम्पलाइज पेंशन स्कीम 1995 के तहत मिल रही पेंशन को तिगुना करो। सरकारी कर्मचारियो के लिए पुरानी पेंशन बहाल करो। जैसी विभिन्न मांगों को लेकर
ज्ञापन दिया।