ताजा समाचार

हरियाणा मौसम अपडेट: इन जिलों में हुई ठंड बेकाबू

सत्य खबर, चंडीगढ़।  

हरियाणा में ठंड अब बेकाबू होने लगी है। हाल यह हो गए हैं कि दिन का तापमान 9 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 10 जिलों में घने कोहरे, कोल्ड-डे और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। रात के तापमान में सिर्फ 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अभी भी यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। दिन के तापमान में 0.1 डिग्री की कमी आई है। यह सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे बना हुआ है।

Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान
Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान

मौसम विभाग की ओर से 26 से 28 जनवरी तक ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान शीत हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद शामिल है। इस बीच रात को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा देखने को मिलना।

हरियाणा के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में 27 दिनों से ठंड का असर चल रहा है। लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आगे कैसा रहेगा मौसम, इस पर उनका कहना है कि 26-27 और 30-31 जनवरी को आंशिक बादलवाई रहने व की संभावना है। 1 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?
IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?

Back to top button