ताजा समाचार

हरियाणा मौसम अपडेट: इन जिलों में कम हुआ कोहरा

सत्य ख़बर,चंडीगढ़ ।

नए साल के शुरू होते ही हरियाणा के 5 जिलों में सीवियर (बहुत ठंडा) की शुरुआत हो गई है। सीजन में पहली बार दिन का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। करनाल, फतेहाबाद, अंबाला, हिसार और रोहतक में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

करनाल में दिन का अधिकतम तापमान 9.6 और फतेहाबाद में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अंबाला, हिसार और रोहतक में भी यही हाल है। यह पहली बार है कि अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। दिन व रात के तापमान में 1.8 से चार डिग्री तक अंतर रह गया है।

Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान
Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी बात यह है कि कोल्ड डे की शुरुआत के साथ ही चार से पांच दिन में कोहरे की रफ्तार कम होने लगेगी। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से कोहरा छंट जाएगा। उसके बाद सिर्फ सुबह व रात के वक्त कोहरा रहेगा, लेकिन लोगों को ठंड से अभी कोई राहत नहीं मिलेगी।

राज्य में 3 जनवरी यानी कल तक सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है। उसके बाद भी ठिठुरन बरकरार रहेगी।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब पहाड़ों से चलने वाली हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी। इससे अब शहरों में शीत लहर की स्थिति बनने लगेगी। हालांकि धूप निकलेगी और रात का तापमान और नीचे आ सकता है।

Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश
Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश

मौसम विभाग ने बताया कि नारनौल, गुरुग्राम और मेवात को छोड़कर बाकी शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। फिलहाल सात जनवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने वाला है।

Back to top button