
Satya Khabar,Panchkula
Haryana Weather Update : हरियाणा में हवा चलने की वजह से वायु गुणवत्ता में काफी सुधार दर्ज किया गया है। कल की तुलना में आज यह 150 अंक कम दर्ज हुआ है। कल सुबह की 10:30 बजे हरियाणा की हवा खतरनाक श्रेणी से गंभीर श्रेणी में चली गई थी और उसके बाद यह करीब 5 घंटे अस्वस्थ श्रेणी में रहकर गंभीर श्रेणी में हुई लेकिन हरियाणा की हवा उसके बाद से खतरनाक श्रेणी में नहीं गई। आज सुबह 4:30 बजे हरियाणा का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। जबकि कल इस समय यह 430 से ज्यादा बना हुआ था। आज सुबह 6:30 भी यह 675 पर बना हुआ था।
हरियाणा के मानेसर और दरियापुर देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में बने हुए हैं। मानेसर का AQI 372 दर्ज किया गया है। यह देश में छठा सबसे प्रदूषित शहर है। दरियापुर AQI 356 के साथ देश के प्रदूषित शहरों में आठवें स्थान पर है। हरियाणा के अधिकांश शहरों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है। जिन दो इलाकों में खतरनाक श्रेणी में थी वह दोनों देश के टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में शामिल हैं।

हरियाणा के कैथल में AQI 167, पंचकूला में 171, अंबाला में 175, सिरसा में 181, यमुनानगर में 183, जींद में 190, कुरुक्षेत्र में 191, नारनौल में 198, करनाल में 200 दर्ज किया गया। इन सभी जगह हवा अस्वस्थ श्रेणी में है। हरियाणा के गुरुग्राम में AQI 294, फरीदाबाद में 293, सिवानी में 286, धारूहेड़ा में 271, बहादुरगढ़ में 267, सोनीपत में 264, पलवल में 258, सरसोली में 247, रोहतक में 240, मांडी खेड़ा में 234, नौल्था में 229, भिवानी और चरखी दादरी में 227, फतेहाबाद में 224, हिसार में 218, कैमला में 208, पानीपत में 205, बेगमपुर में 204 दर्ज किया गया है। इन सभी जगह हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई है।
हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा
प्रदेश में बीती रात काफी ठंड रही है। प्रदेश में एक भी शहर ऐसा नहीं है जहां का रात का तापमान 10 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। नारनौल सबसे ठंडा रहा है। यहां तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला में रात का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है यहां तापमान 9.9 रहा है। हरियाणा के दिन के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन के समय यमुनानगर सबसे ठंडा रहा है। यहां का तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। पलवल 27.7 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म इलाका बना हुआ था। हरियाणा के महेंद्रगढ़, रोहतक, गुरुग्राम, मेवात और सिरसा में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से कम दर्ज किया गया।