आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में
आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satya Khabar,Panchkula
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082। तदनुसार शनिवार 29 नवम्बर 2025। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।नवमी तिथि रात्रि 11 बजकर 35 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 22 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग प्रातः 09 बजकर 27 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। बालव करण दिन के 11 बजकर 58 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 33 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर। सूर्यास्त शाम 5 बजकर 24 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 07 मिनट से 6 बजकर 1 मिनट से। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 13 मिनट से 9 बजकर 32 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह में 6 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज का राशिफल
मेष राशि : आज आपका आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत बनेगा। नौकरी और बिज़नेस दोनों के लिए अच्छा दिन है। पैसा स्थिर रहेगा।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में भी आपकी कोई अच्छी डील फाइनल होगी।
मिथुन राशि : आज मिथुन राशि वाले ठंडे दिमाग से काम लें। अगर रिश्ते में बहुत दिन से खिटपिट चल रही है तो आज शांत दिमाग से इसे सुलझाने की कोशिश करें।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। भावुक होकर कोई निर्णय न लें।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में कलह की संभावनाएं हैं, संयम रखें।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पराक्रम रंग लाएगा।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। मन बेचैन रह सकता है।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे।