ताजा समाचारवायरलहरियाणा

खराब मौसम के कारण फसल का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कराई जाएगी : नायब सैनी

बोले, 217 में से 60 वादे पूरे कर दिए, कांग्रेस पर निशाना साधा

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 217 वादे किए थे। सरकार ने एक साल में ही 60 पूरे कर दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में हमेशा झूठ बोलकर सत्ता पर कब्जा किया है। इसलिए जनता ने बाहर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर जन की भागीदारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार राष्ट्र प्रथम के उद्देश्य के साथ काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण जहां पूरी दुनिया में तेल के दाम बढ़े हैं तो वहीं अपने देश में दाम स्थिर हैं। सरकार ने दाम नहीं बढ़ाए। उन्होंने कहा कांग्रेस ने 2004 से 2014 तक कोई विकास कार्य नहीं किया। सिर्फ भम्र और भ्रष्टाचार की राजनीति की। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबके विकास के लिए काम कर रही है। कहा कि फरीदाबाद में पिछले 11 सालों में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 1321 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

रैली में प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी सीएम के साथ मंच पर पहुंचे है। मंत्री विपुल सहित राजेश नागर, गौरव गौतम भी मंच पर मौजूद है। सांसद कृष्णपाल गुर्जर के साथ बडखल से विधायक धनेश अद्लखा, एनआईटी से विधायक सतीश फागना, बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा भी रैली में पहुंचे है। इनके अलावा पार्टी के कई बड़े नेता भी पहुंचे है।

मंच पर टूटी माला

हरियाणा के मुख्यमंत्री की रैली के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे पार्षदों के साथ हादसा हो गया। स्वागत के लिए लाई गई विशाल फूलों की माला अत्यधिक भार और धक्का-मुक्की के कारण टूट गई, जिससे भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल समेत कई अन्य पार्षद मंच पर गिर पड़े।
मुख्यमंत्री के फरीदाबाद आगमन पर स्थानीय भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। इसी उत्साह के बीच पार्षद मुकेश अग्रवाल और उनके साथी पार्षदों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने के लिए एक विशालकाय माला का प्रबंध किया था। जैसे ही मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे, पार्षद माला लेकर उनके करीब आए। इसी दौरान माला के घेरे के अंदर मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने और जगह बनाने के लिए कई पार्षद और समर्थक एक साथ अंदर घुसने लगे। माला इतनी भारी थी कि वह अधिक लोगों का भार सहन नहीं कर सकी और बीच से टूट गई। माला टूटने से उसका संतुलन बिगड़ा और जो पार्षद माला को पकड़े हुए थे, वे सीधे मंच पर जा गिरे। इसमें मुकेश अग्रवाल और उनके सहयोगियों को अचानक गिरने से मामूली झटके लगे।
हादसा होते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और वरिष्ठ नेताओं ने तुरंत स्थिति को संभाला। गिरते ही पार्षदों को उठाया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन मंच पर हुई इस अव्यवस्था ने रैली के प्रबंधन पर सवाल जरूर खड़े कर दिए।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

फसलों के नुकसान की होगी भरपाई

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सरकार में मात्र 170 करोड़ के काम हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, किसानों के साथ सरकार पूरी तरह से खड़ी है। खराब मौसम के कारण फसल का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कराई जाएगी। कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम कर रही है।

ग्रेटर फरीदाबाद में बनेगा म्यूजियम

मुख्यमंत्री ने शहर को सुंदर बनाने के लिए शहरवासियों से योगदान की अपील की। मुख्यमंत्री ने विपुल गोयल द्वारा रखी गई मांगों पर बोलते हुए कहा कि सेक्टर-8 में पीपीपी मोड पर बनेगा अस्पताल, ग्रेटर फरीदाबाद में बनेगा म्यूजियम, सेक्टर-12 में बैंक्विट हाल बनेगा, राज्य खेल परिसर में सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी, केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 390 करोड़ रुपये जारी किए गए है। जिनसे इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत किया जायेगा। 144 करोड़ रूपये की लागत से सेक्टर 75–89 में बरसाती नाले का निर्माण किया जायेगा। सेक्टर 31 में 20 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम तैयार किया जायेगा। 50 कम्युनिटी सेंटर और 300 पार्कों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जायेगा। सेक्टर 8 में PPP मोड पर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल HSIIDC द्वारा सेक्टर 66 को कमर्शियल सेक्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

#Haryana #CropLoss #BadWeather #NayabSaini #Compensation #FarmersSupport #AgricultureNews #WeatherImpact #RuralDevelopment #SupportFarmers #HaryanaFarmers #AgriculturePolicy #FarmAid #CropInsurance #WeatherPreparedness #FarmingCommunity #HaryanaAgriculture #SustainableFarming #GovernmentSupport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button