ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में आज भी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

नूंह में सड़क पर बिछी ओलों की चादर, सिरसा में बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, महिला घायल

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

हमारी सरकार का प्रयास है कि समाज के गरीब, वंचित और दलित वर्ग को तमाम वह सुविधाएं मिलें जिनके वह हकदार हैं : नायब सैनी

Haryana Weather Update : मौसम विभाग ने शनिवार को हरियाणा का अधिकांश इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। आज सुबह से हरियाणा के अधिकांश इलाकों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। उत्तर और पश्चिमी जिलों में बारिश होगी और ओले भी गिर सकते हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को भी देखने को मिलेगा और इससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा।
शुक्रवार को हरियाणा 17 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है। सिरसा, पानीपत, नूंह, झज्जर और रेवाड़ी में ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए हुए थे, लेकिन दिन के समय तेज धूप भी निकली और फिर से बादल छा गए। इसके बाद सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, यमुनानगर, मेवात, झज्जर, रोहतक, जींद और पलवल में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान सिरसा, पानीपत, नूंह, झज्जर, फरीदाबाद और रेवाड़ी में ओलावृष्टि भी देखने को मिली।


नूंह में सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। सिरसा में बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ और एक युवती घायल हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का असर रहेगा। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह (मेवात), महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल रहे, जहां तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई।
लगातार बदलते मौसम के कारण किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं।‌ खेतों में फसल पककर तैयार खड़ी है, लेकिन मौसम कटाई की इजाजत नहीं दे रहा है।

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

हरियाणा में तापमान

हरियाणा में अधिकतम तापमान में औसत करीब 3.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जिससे मौसम सामान्य से ठंडा महसूस हुआ। कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।नूंह में सबसे अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि रोहतक और करनाल समेत कई जगहों पर तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रहा। दिन के तापमान में गिरावट के साथ रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। आने वाले दिनों में भी 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट संभव है, जिससे मौसम सुहावना बना रह सकता है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़े, घरेलू गैस सिलेंडर का पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

#RainAlert #Hailstorm #HaryanaWeather #WeatherUpdate #SevereWeather #Monsoon2026 #HailstormAlert #RainySeason #HaryanaNews #WeatherForecast #StaysafeHaryana #Meteorology #ExtremeWeather #HaryanaAlerts #UmbrellaReady #WeatherWatch #ClimateUpdate #RainyDays #NaturalPhenomena #StormWarning

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button