हरियाणा

CBI ने मनीषा डेथ मिस्ट्री में लोहारू में खंगाले सबूत पिता बोले, मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती उसकी हत्या की गई है

Satyakhabarindia

मनीषा मौत मामले में CBI की टीम दस दिन से लगातार गहन पड़ताल कर रही है। बुधवार को CBI टीम पहली बार लोहारू पहुंची, लेकिन कहां गई और किस किससे बातचीत की, इसे अभी तक गोपनीय रखा हुआ है।

मनीषा के पिता संजय ने बताया कि CBI कई बार उनसे मनीषा के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी जानकारी ले चुकी है। उन्होंने CBI अधिकारियों को बताया कि पुलिस की सुसाइड नोट व कीटनाशक दवा खरीदने की थ्योरी में उसे कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही है। इतना बड़ा मामला होने के बाद 18 अगस्त को पुलिस बताती है कि सुसाइड नोट मिला था।

‘क्या आपने अपने मुंह को सिलाई करवा दी है, जो कुछ भी नहीं बोल रहे हैं’

CBI ने मनीषा डेथ मिस्ट्री में लोहारू में खंगाले सबूत पिता बोले, मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती उसकी हत्या की गई है

संजय का कहना है कि पुलिस से ऐसी भूल कैसे हो सकती है कि वह सुसाइड नोट के बारे में उन्हें बताना भूल गई हो। उसे सुसाइड नोट में कोई सच्चाई नहीं लगती। पता नहीं यह थ्योरी पुलिस कहां से लेकर आई थी। संजय ने बताया कि उन्होंने CBI को बताया कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या हुई है और उसे विश्वास है कि जिस तरह से CBI जांच कर रही वह मामले के आरोपियों तक पहुंचेगी।

पंजाब ने बीएसएल से आने वाला हरियाणा के हिस्से का पानी रोका, 4 मार्च से नहीं आ रहा है पानी

इधर जैसे जैसे CBI टीम की पूछताछ आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे उसका दायरा भी बढ़ रहा है। कल CBI टीम लोहारू पहुंची थी। हालांकि टीम ने कहां निरीक्षण किया और किन किन से बातचीत की है, इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है, मनीषा डेथ मिस्ट्री की जांच के दौरान पहली बार कोई एजेंसी लोहारू पहुंची है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस डेथ मिस्ट्री में कोई कनेक्शन लोहारू का भी हो सकता है।

लगातार 10 दिनों से CBI की टीम मनीषा डेथ मिस्ट्री की उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए टीम ने पुलिस से सारा रिकॉर्ड लेने के बाद मनीषा की हत्या का मामला भी दर्ज किया था। जिस तेजी से जांच आगे बढ़ रही है उससे लग रहा है कि CBI जल्दी ही किसी नतीजे पर पहुंच सकती है।

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button