मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 50 लाख लोगों के खाते में डाले 1600 करोड़

Satyakhabarindia

हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना की दसवीं किस्त जारी

सत्य खबर हरियाणा

Funds Transfer to Beneficiaries : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत आज लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। आज विभिन्न 19 योजनाओं के 50 लाख 4873 पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में 1595 करोड़ 50 लाख रुपए डाले गए।

हरियाणा में सफाई कर्मचारी की हड़ताल तीन दिन और बढ़ी, मंगलवार तक हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी

लाभ वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दसवीं किस्त जारी की गई है। योजना के तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 209 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि डाली गई है। अब तक 10 किस्तों में 2 हजार 42 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1124 करोड़ 94 लाख रुपए की राशि खातों में डाली गई। यह राशि सीधे 34 लाख 93 हजार 978 लाभार्थियों के खातों में डाली गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि DBT के माध्यम से किया जा रहा यह भुगतान हमारी पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज दयालु योजना के तहत 6224 परिवारों को 234 करोड़ 77 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इसे मिलाकर 83536 परिवारों को 3152 करोड़ 48 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है।

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के सभी 23 जिलों में फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर गृहणी योजना के तहत 4 लाख 93 हजार 434 बहनों के खातों में जून माह की सब्सिडी भी डाली गई है। इसके तहत आज 19 करोड़ 17 लाख रुपए की सब्सिडी जारी की गई है। आज जारी की गई राशि को मिलाकर कुल 340 करोड़ 14 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज हरित खाद को बढ़ावा देने के लिए 13237 किसानों के खाते में 7 करोड रुपए की राशि भी डाली गई है। यह राशि खरीफ 2026- 27 में 70 हजार एकड़ क्षेत्र में ढेंचा एवम मूंग को खाद के रूप में अपनाने के लिए जारी की गई है। उन्होंने कहा कि खरीफ 2026 के दौरान 5844 किसानों द्वारा 36 हजार 670 एकड़ क्षेत्र में ढेंचा की खेती का सत्यापन हुआ है। इसी प्रकार 7393 किसानों द्वारा 36670 एकड़ क्षेत्र में मूंग एवं अन्य हरित खाद फसलों की खेती का सत्यापन हुआ है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि14 अगस्त को गुरुग्राम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त से शुरू हुई तिरंगा यात्रा 17 अगस्त तक चलेगी।

रेवाड़ी में बापू का चश्मा चोरी, नूंह और महेंद्रगढ़ में गर्मी के कारण बच्चों की बिगड़ी स्थिति

 

#Haryana #NayabSaini #FinancialAid #DirectTransfer #EmpoweringPeople #SocialWelfare #EconomicSupport #GovernmentInitiative #PublicWelfare #InclusiveGrowth #CommunityDevelopment #FinancialInclusion #SupportForAll #TransformingLives #HaryanaGovernment #ProgressivePolicies #CitizenEmpowerment #WelfareSchemes #EconomicEmpowerment #HaryanaNews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top