प्रदेश के यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों में कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति

Satyakhabarindia

पहाड़ों में बारिश से हालात बिगड़े, नदियां उफान पर, कठवा और छछरौली इलाकों में बाढ़ की स्थिति, गुरुग्राम में लगा कई किलोमीटर लंबा महाजाम

सत्य खबर हरियाणा

Water level of rivers : पहाड़ों में हो रही बारिश का असर अब प्रदेश पर पड़ने लगा है। हरियाणा में बह रही नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इस बीच जल भराव के कारण आए करंट से एक युवक की मौत हो गई। गुरुग्राम में महा जाम के कारण सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर जाने और बच्चों को स्कूल जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ा और अधिकांश बच्चे और कर्मचारी समय पर स्कूल और दफ्तर नहीं पहुंच पाए।

मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ा

दो डीएसपी, दो डॉक्टर, दो हवलदार और एक कैदी के खिलाफ एक कैदी को मरने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी का जलस्तर अचानक बढ़कर 33,500 क्यूसेक तक पहुँच गया है, जिसके कारण कठवा गांव और उसके आसपास के मैदानी इलाकों में पानी घुस गया है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों (कालाअंब और नाहन) में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से नदी उफान पर आ गई है, जिससे फसलों को भारी नुकसान की आशंका पैदा हो गई है और सिंचाई विभाग अलर्ट मोड पर स्थिति पर नजर रख रहा है।नदी का जलस्तर बढ़कर 8 फीट तक पहुंच गया है। वर्तमान में नदी में लगभग 33,500 क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज किया गया है।उफनती नदी का पानी खेतों और सड़कों को डुबोते हुए कठवा गांव के मुख्य रास्तों तक आ गया है। इससे आस-पास के अन्य निचले गांवों में भी बाढ़ का खतरा बरकरार है। सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन लगातार नदी के तटबंधों की निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी के पास न जाने और सतर्क रहने की सख्त अपील की गई है। जहां एक तरफ इस बारिश ने धान की फसलों के लिए जीवनदान का काम किया है और गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ खेतों में पानी भरने से किसानों को अपनी तैयार फसलों के डूबने की गहरी चिंता सता रही है।

करंट ने ली एक की जान

बहादुरगढ़ कस्बे में बागवाला मोहल्ला में बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच करंट लगने से 38 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत के मामले में थाना शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने नगर परिषद, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की कथित लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी शिकायत में पटेल नगर निवासी नवीन ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच सूचना मिली कि बाग वाला मोहल्ला में सोनू बादशाह चिकन शॉप के पास जलभराव के बीच बिजली के खंभे में करंट आने से ओमप्रकाश की मौत हो गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बरसात के बाद जलनिकासी नहीं होने से सड़क पर पानी भर गया था। वहीं, मौके पर हाईटेंशन लाइन, बिजली की केबल और मीटर बॉक्स भी काफी नीचे लगे हुए थे, जिससे हादसा हुआ।

टूटा तटबंध, सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित

हरियाणा के आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को लगा अदालत से बड़ा झटका

पहाड़ों में भारी बारिश के चलते छछरौली क्षेत्र की सोम और पथराला नदी उफान पर हैं। सोम नदी में 10,620 क्यूसेक और पथराला नदी में 5,760 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। रायपुर गांव के पास पथराला नदी का तटबंध टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित हुई है, जबकि नदी किनारे बसे गांवों में दहशत का माहौल है। हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद सोम और पथराला नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। सोम नदी अपनी 10 हजार क्यूसेक और पथराला 5 हजार क्यूसेक की क्षमता से ऊपर बह रही है। सोम नदी के तेज बहाव में कई बड़े पेड़ भी जड़ समेत बह गए। नदी किनारे बसे गांवों के लोग लगातार बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क हैं।

रायपुर गांव के पास पथराला नदी का तटबंध टूटने से पानी खेतों में घुस गया, जिससे रायपुर और याकूबपुर गांव की सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित हुई है। बरौली-माजरा के पास भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो पटरी टूटने के साथ आसपास के कई गांवों में पानी घुस सकता है।

फिलहाल प्रशासन नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है, लेकिन मौसम विभाग की ओर से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों की चिंता अभी कम नहीं हुई है। यदि बारिश का दौर जारी रहा तो आने वाले घंटों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

गुरुग्राम में महाजाम

साइबर सिटी गुरुग्राम में हुई भारी बारिश ने एक बार फिर जलभराव और ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के तुरंत बाद दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे (NH-48) पर कई किलोमीटर लंबा भीषण ट्रैफिक जाम लग गया।
सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमने से दफ्तर जाने वालों, स्कूली बच्चों और आम यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। दफ्तर जाने वाले और दूसरे यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन हालात सामान्य करने में जुटा है, जबकि लोगों से सावधानी बरतने और ट्रैफिक अपडेट देखकर सफर करने की अपील की गई है।

चरखी दादरी में थाने के सामने चली दिनदहाड़े तड़ातड़ गोलियां, 6 घायल, 2 गंभीर

#HaryanaFloods #Yamunanagar #Kurukshetra #FloodAlert #DisasterManagement #EmergencyResponse #CommunitySupport #WeatherUpdate #NaturalDisaster #FloodRelief #SafetyFirst #RescueOperations #StaySafe #LocalNews #HaryanaNews #FloodAwareness #CrisisResponse #PublicSafety #EnvironmentalImpact #HaryanaGovernment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top