सीवरेज में मिली धार्मिक सामग्री, गुटका साहिब, जपजी साहिब सहित गुरुओं के पोस्टर और हिंदू देवी देवताओं के पोस्टर मिले

Satyakhabarindia

लोगों में रोष, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, अभी नहीं मिला सुराग

 

सत्य खबर हरियाणा

राहुल गांधी पर बीजेपी का तीखा हमला, संसद गतिरोध और RSS टिप्पणी को लेकर साधा निशाना
राहुल गांधी पर बीजेपी का तीखा हमला, संसद गतिरोध और RSS टिप्पणी को लेकर साधा निशाना

Sacrilege case : कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में गोचरान क्षेत्र में खुले गटर से सिख धर्म की धार्मिक सामग्री गुटका साहिब, जपजी साहिब सहित गुरुओं के पोस्टर और हिंदू देवी-देवताओं के चित्र मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सिख संगत में रोष फैल गया है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में संगत के लोग मौके पर पहुंचे और धार्मिक सामग्री को सम्मानपूर्वक बाहर निकाला। संगत के लोगों ने इसे किसी शरारती या असामाजिक तत्व की हरकत बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कैसे खुला मामला

JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच तेज, 14 गिरफ्तारियों के बाद तीन बड़े नेटवर्क पर CID की नजर
JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच तेज, 14 गिरफ्तारियों के बाद तीन बड़े नेटवर्क पर CID की नजर

जानकारी के अनुसार, एक छोटी बच्ची के हाथ में धार्मिक पुस्तकें थीं। इसी दौरान एक महिला की नजर बच्ची पर पड़ी। महिला ने बच्ची से गुटका साहिब लेकर गुरुद्वारा साहिब पहुंचाया। इसके बाद पता चला कि पवित्र स्वरूप सीवरेज के अंदर पड़े मिले हैं। घटना की सूचना फैलते ही इलाके में सिख समाज के लोगों की भीड़ जुट गई।

गुरुद्वारा साहिब के व्यवस्थापक बाबा वरयाम सिंह ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। पवित्र गुटका साहिब को सीवरेज में फेंकना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाले और दोषी को जल्द गिरफ्तार करे। सीवरेज में हिंदू देवी देवताओं के पोस्टर भी पड़े मिले हैं।

सिख संगत ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सिख संगत चौक पर आंदोलन करने को मजबूर होगी। उनका कहना था कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बज गया स्थानीय निकाय चुनाव का बिगुल, 66 निकायों में चुनाव की तैयारी

घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पिहोवा के SHO सुनील वत्स पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने संगत को भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी और जो भी व्यक्ति इस घटना के लिए जिम्मेदार होगा, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

#Haryana #Kurukshetra #ReligiousMaterials #GutkaSahib #JapjiSahib #CulturalHeritage #SpiritualAwakening #FaithAndTradition #PreserveReligiousSymbols #CommunityAwareness #InterfaithDialogue #RespectForAllReligions #SewageConcerns #CivicResponsibility #CulturalPreservation #ReligiousTolerance #Hinduism #Sikhism #SocialAwareness #CulturalSensitivity

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top