जून 2027 में होने हैं चुनाव, कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर की संभावना
सत्य खबर हरियाणा
Local body election preparation : हरियाणा में 10 महीने बाद होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकार इन चुनावों को समय पर करवाना चाहती है और इसलिए उसने इन चुनावों के लिए न केवल अधिसूचना जारी कर दी है, बल्कि नियम भी तय कर दिए हैं। अब इन चुनाव को लेकर वार्ड बंदी का काम शुरू होगा और उसके बाद मतदाता सूचियां फाइनल की जाएंगी। अगर अधिकारियों ने अपना काम समय पर किया तो चुनाव समय पर होंगे।

46 निकायों का कार्यकाल अगले साल जून में पूरा हो जाएगा, जिनमें 18 परिषद और 28 पालिकाएं शामिल हैं। 19 जून 2022 को इन निकायों में चुनाव हुए थे। इनमें भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, बहादुरगढ़, कैथल, नारनौल, नूंह, कालका, फतेहाबाद, टोहाना, सोहना, हांसी, नरवाना, जींद, पलवल, होडल, गोहाना व मंडी डबवाली नगर परिषद और नारायणगढ़, रतिया, भूना, बरवाला, सफीदों, उचाना, घरौंडा, तरावड़ी, निसिंग, असंध, चीका, राजौंद, महेंद्रगढ़, नांगल-चौधरी, फिरोजपुर-झिरका, पुन्हाना, इस्माइलाबाद, शाहबाद, पिहोवा, लाडवा, समालखा, महम, बावल, गन्नौर, कुंडली, ऐलनाबाद, रानियां व सढ़ौरा पालिकाएं शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने कुल मिलाकर 20 नगर परिषद और 46 नगर पालिकाओं के चुनाव की तैयारी शुरू की है। अगले साल होने वाले चुनावों के लिए संबंधित निकायों में एक अक्टूबर की जनसंख्या को आधार मानते हुए वार्डबंदी का काम शुरू होगा।
स्थानीय निकायों के वार्ड परिवार पहचान पत्र के डेटा के आधार पर तय होंगे। कुल 66 निकायों के लिए आमचुनाव होने हैं। इनमें नगर परिषद चरखी दादरी, फतेहाबाद, टोहाना, सोहना, हांसी, बहादुरगढ़, जींद, नरवाना, कैथल, नारनौल, पलवल, होडल, मंडी डबवाली, गोहाना, कालका, झज्जर, नूंह, भिवानी, समालखा और बरवाला शामिल हैं।
इसी तरह नगर पालिकाओं में कुंडली, सढ़ौरा, इस्माईलाबाद, नारायणगढ़, रतिया, भूना, सफीदों, उचाना, घरौंडा, तरावड़ी, असंध, निसिंग, शाहाबाद, लाडवा, पेहवा, चीका, राजौंद, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, बावल, महम, ऐलनाबाद, रानियां और गन्नौर में चुनाव होंगे।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने सभी 66 निकायों में वार्डों के परिसीमन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रदेश में निकाय चुनाव की बात की जाए तो यह सबसे बड़ा राउंड है। हालांकि अलग-अलग समय पर मतदान होते रहे हैं लेकिन एक साथ इतने बड़े पैमाने पर चुनाव का यह दौर अलग से देखने को नहीं मिलता।
स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही अब राजनीतिक दलों में भी हलचल देखने को मिलेगी और साथ ही इन चुनाव में मैदान में उतरने के इच्छुक लोगों की राजनीतिक गतिविधियां भी जोर पकड़ने लगेंगी। हालांकि कांग्रेस संगठन बनने के बाद हाल ही में तीन नगर निगम के चुनाव हुए थे और कांग्रेस को तीनों में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन नगर परिषद और नगर पालिकाओं में कांग्रेस को बड़ी उम्मीद है। कांग्रेस इस बात का ऐलान पहले ही कर चुकी है कि वह नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव अपने पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। प्रदेश में मुख्य तौर पर कांग्रेस और भाजपा के बीच स्थानीय निकाय चुनाव में टक्कर देखने को मिलेगी लेकिन नगर पालिकाओं में इनेलो या आम आदमी पार्टी भी कहीं-कहीं टक्कर देती हुई नजर आ सकती हैं।
#HaryanaElections #LocalBodyElections #ElectionPreparations #DemocracyInAction #CivicEngagement #VoteForChange #CommunityLeadership #EmpowerLocalGovernments #ParticipateInDemocracy #HaryanaPolitics #Election2023 #LocalGovernance #CivicParticipation #GrassrootsDemocracy #HaryanaVoters #ElectionAwareness #PublicService #VoteSmart #EngageYourCommunity #HaryanaDevelopment