गुरुग्राम के वकीलों ने किया ऑन द स्पॉट हिसाब बराबर

Satyakhabarindia

वकील की बाइक का चालान काटना पड़ा ट्रैफिक पुलिस को महंगा, वकील का कटा रुपए 3500 का चालान तो सीआईए की गाड़ी का 11000 का चालान कटा

सत्य खबर हरियाणा

On the Spot Decision : गुरुग्राम जिला अदालत परिसर के बाहर नियम सिखा रही ट्रैफिक पुलिस को उस वक्त लेने के देने पड़ गए, जब उनका पाला वकीलों से पड़ गया। आम जनता पर कायदे-कानून का डंडा चलाने वाली पुलिस जब खुद नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़ी गई, तो वकीलों ने मौके पर ही ‘हिसाब’ बराबर कर दिया।

हरियाणा में रिश्वतखोरों पर बड़ा प्रहार : एक दिन में रिश्वत के तीन मामलों में चार की गिरफ्तारी, 1 फरार

घटना गुरुग्राम के जस्टिस टावर के बाहर की है। असल में एक चालान का मामूली विवाद शुरू हुआ और कुछ ही देर में ऐसा बढ़ा कि पुलिस को अपनी ही सरकारी गाड़ी का ₹11,000 का चालान काटना पड़ गया।

₹3500 का चालान काटते ही गरमाया माहौल

जानकारी के अनुसार यह मामला तब शुरू हुआ जब कोर्ट के बाहर चेकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस ने सीनियर एडवोकेट कुनाल बागड़ी के पिता की बाइक रोक ली। बाइक पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं थी। एडवोकेट कुनाल का कहना था कि जलभराव की वजह से प्लेट गिर गई थी और नई के लिए अप्लाई किया हुआ है, लेकिन पुलिसकर्मी सुनने को तैयार नहीं हुए।

पुलिस ने एचएसआरपी और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट न होने का हवाला देकर सीधा ₹3500 का ऑनलाइन चालान ठोंक दिया। जब यह बात कोर्ट परिसर के भीतर साथी अधिवक्ताओं तक पहुंची, तो देखते ही देखते दर्जनों वकील बाहर जुट गए और कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे।

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 से, सत्ता पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर साधेंगे निशाने

बिना नंबर प्लेट मिली सीआईए की गाड़ी, वकीलों ने घेरा

बहस के दौरान ही वकीलों की नजर पास ही खड़ी ‘क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी’ (CIA) की एक गाड़ी पर पड़ी। गाड़ी पर न तो आगे-पीछे कोई नंबर प्लेट थी और न ही उसके शीशे पारदर्शी थे। हद तो यह थी कि गाड़ी रॉन्ग साइड से लाकर वहां खड़ी की गई थी।

वकीलों ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाया और कहा कि अगर आम आदमी पर चालान की गाज गिर सकती है, तो खाकी वर्दी वालों के लिए अलग कानून क्यों? वकीलों ने साफ कह दिया कि पहले अपनी गाड़ी का चालान काटो, फिर दूसरों को ज्ञान देना।

ऑन द स्पॉट हुआ ‘हिसाब’, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

DRDO की मिसाइल तकनीक अब भारतीय कंपनियां बनाएंगी, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी नई ताकत
DRDO की मिसाइल तकनीक अब भारतीय कंपनियां बनाएंगी, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी नई ताकत

शुरुआत में पुलिसकर्मी मामला टालने की कोशिश करते दिखे, लेकिन वकीलों के सख्त रुख और मौके पर जुटती भीड़ को देखते हुए उन्हें घुटने टेकने पड़े। आखिरकार ट्रैफिक पुलिस को ऑन द स्पॉट अपनी ही सीआईए की गाड़ी का ₹11,000 का चालान काटना पड़ा।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने वकीलों के इस ‘ऑन द स्पॉट न्याय’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि दूसरों का चालान काटने वाली पुलिस को पहले खुद नियम सीखने चाहिए। देखना यह है कि ट्रैफिक पुलिस आने वाले दिनों में इस मामले से किस प्रकार से सबक सिखती है। इस घटना को लेकर गुरुग्राम में काफी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

#HaryanaLawyers #GurugramJustice #LegalProfession #LawyersOfInstagram #OnTheSpotResolution #LegalCommunity #HaryanaLegal #GurugramLaw #JusticeServed #LawyerLife #DisputeResolution #LegalMatters #HaryanaNews #GurugramUpdates #LawAndOrder #CourtroomDrama #LegalExperts #HaryanaAdvocates #GurugramEvents #LawyersInAction

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top