Haryana: आज कुरुक्षेत्र स्थित पंडित जी फाउंडेशन स्वावलंबी संस्था के कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सुरेन्द्र कौशिक ने बताया कि ब्राह्मण रिश्ते संस्थानम, कुरुक्षेत्र के तत्वाधान धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्राह्मण धर्मशाला, नजदीक पुराना बस स्टैंड में आगामी 9 नवंबर 2025 दिन रविवार को पहला ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा! इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में ब्राह्मणों के युवक युवतीयो के रिश्ते की समस्या का समाधान करना और शादी योग्य वर वधु का डाटा आपस में साझा करना है !

सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि ब्राह्मण रिश्ते संस्थानम पिछले 5 वर्ष से समाज हित में प्रयासरत है और लगभग 150 से ज्यादा ब्राह्मण परिवार इस सेवा का लाभ ले चुके है! संस्था इस कार्य को निःशुल्क समाज सेवा के लिए चला रही है ! इस कार्यक्रम के माध्यम से ब्राह्मण परिवारों को एकजुट कर उनके युवक युवतियों के डाटा को सांझा करना है !
साथ ही सरेंद्र कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में कई ब्राह्मण सभाओं के प्रतिनिधि और समाज सेवा में कार्यरत व्यक्ति शामिल होंगे! इस कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है जिसे कार्यक्रम में बड़ा रूप दिया जाएगा!