हरियाणा ACB के चीफ अरशिंदर सिंह चावला के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे पैसे

Satyakhabarindia

पहले भी कम से कम तीन आईपीएस अधिकारियों की बन चुकी फर्जी फेसबुक आईडी

सत्य खबर हरियाणा

Fake Facebook ID : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. अरशिंदर चावला की फेसबुक आईडी हैक होने का मामला सामने आया है। हैकरों ने उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को निशाना बनाते हुए नकली फेसबुक आईडी के जरिए मदद के नाम पर पैसे मांगने शुरू कर दिए।

हरियाणा के चार जिलों में आज तेज बारिश की संभावना, बाकी जिलों में हल्की सी मध्यम बारिश का अनुमान

फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को मैसेज भेजे जाने की आशंका के बीच अधिकारी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को सतर्क किया है। डॉ. चावला ने अपनी फेसबुक पोस्ट में स्पष्ट किया कि उनकी केवल एक ही आधिकारिक फेसबुक आईडी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम से किसी अन्य फर्जी प्रोफाइल या आईडी से आने वाले मैसेज पर भरोसा न करें और न ही ऐसे मैसेज को स्वीकार करें।

चावला के पास डीजी जेल की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। डॉ. चावला के परिचित एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि किसी नकली फेसबुक प्रोफाइल से उनसे संपर्क किया गया और उधार के तौर पर पैसे मांगे गए। इसके बाद अधिकारी ने मामले की जानकारी सार्वजनिक करते हुए अपने संपर्क में रहने वाले लोगों को ऐसे संदेशों और पैसों की मांग से सावधान रहने को कहा।

आज 14 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल

आईपीएस अधिकारी ने पोस्ट में लिखा, “कृपया किसी भी फेक आईडी से आए मैसेज को स्वीकार न करें। यह मेरी एकमात्र और आधिकारिक Facebook ID है।” उन्होंने लोगों को विशेष रूप से आगाह करते हुए कहा कि उनके नाम से किसी अन्य फर्जी प्रोफाइल या आईडी से भेजे गए मैसेज पर विश्वास न करें।

लोगों से सतर्कता बरतने की अपील
चावला ने लोगों से अपील की कि यदि उनके नाम से किसी नए या संदिग्ध फेसबुक अकाउंट से दोस्ती का अनुरोध, संदेश अथवा आर्थिक मदद की मांग आती है तो उस पर भरोसा न करें। किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन पर संपर्क कर इसकी पुष्टि करें। मामले के सामने आने के बाद साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया पर वरिष्ठ अधिकारियों की पहचान का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने के तरीके को लेकर भी सतर्कता बढ़ गई है।

यह कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया गया हो। इससे पहले डॉ. राजश्री (IPS) और पंकज नैन (DIG) के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से संपर्क करने और पैसे मांगने का मामले सामने आ चुके हैं।

विश्व बैंक के सहयोग से 5,714.80 करोड़ से ‘वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोग्राम’ चलेगा

ओम प्रकाश नरवाल (IG, दक्षिण रेंज रेवाड़ी) के नाम से जुलाई 2026 में उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

#HaryanaACB #ArshinderSinghChawla #FakeProfileAlert #CyberCrime #OnlineFraud #SocialMediaSafety #IdentityTheft #FraudAwareness #DigitalSecurity #ProtectYourself #ScamAlert #LawEnforcement #FraudPrevention #CyberAwareness #HaryanaNews #SocialMediaScams #CriminalInvestigation #PublicSafety #FraudulentActivities #StayInformed

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top